{"_id":"67d3f08b61d1bec37f0ee611","slug":"ht-line-fell-on-farmer-accident-happened-while-watering-the-field-allegation-department-did-not-take-action-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: किसान के ऊपर गिरी एचटी लाइन…मौत, खेत में पानी लगाने के दौरान हादसा, आरोप- विभाग ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: किसान के ऊपर गिरी एचटी लाइन…मौत, खेत में पानी लगाने के दौरान हादसा, आरोप- विभाग ने नहीं की कार्रवाई
Fri, 14 Mar 2025 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Mar 2025 03:36 PM IST
सार
Hamirpur News: बेटे ने आरोप लगाया कि तार टूटने की सूचना के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते विद्युत तार ठीक कर दिया जाता, तो उनके पिता की जान बच जाती।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में शुक्रवार सुबह गेंहू के खेत में सिंचाई करते समय हाईटेंशन लाइन का तार किसान के ऊपर गिर गया। इससे किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम, सीओ और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विधायक ने भी परिजनों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
झलोखर गांव निवासी राघवेंद्र ने बताया कि उसके पिता शिवराम प्रजापति (63) के नाम चार बीघा जमीन है, जिसमे गेंहू की फसल बोई थी। शुक्रवार सुबह सात बजे वह खेत मे पानी में लगाने पहुंचे थे, जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उनकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आरोप लगाया कि तार टूटने की सूचना के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
समय रहते विद्युत तार ठीक कर दिया जाता, तो उनके पिता की जान बच जाती। घटना से होली की खुशियां मातम में बदल गई। कुरारा थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार किसान के ऊपर गिरने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन