फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   How the awareness month has flourished, with accidents claiming lives every other day.

Kanpur News: जागरूकता माह कैसे चढ़े परवान, हादसों में हर दूसरे दिन जा रही जान

Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
How the awareness month has flourished, with accidents claiming lives every other day.
कानपुर देहात। सड़क हादसे में हर दूसरे दिन एक की जान जा रही है, जबकि दो से तीन लोग जख्मी हो कर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद यातायात नियमों की धड़ल्ले से अनदेखी की जा रही है। हालत यह है कि नगर में दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट तीन से चार सवारी बैठाकर लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। पुलिस की तरफ से शनिवार को शुरू किए गए यातायात जागरूकता माह के दूसरे दिन ही यातायात नियमों की अवहेलना होती दिखाई दी।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 10 माह में दुर्घटना में 478 लोग घायल हो चुके हैं। जबकि 309 लोगों की जान चली गई है। हादसों में घायलों और मृतकों के डरावने आंकड़ों के बावजूद दुर्घटना की रोकथाम को ठोस प्रयास नहीं दिख रहे हैं। शायद यही कारण है कि हादसों का ग्राफ घटने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से रोकथाम के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

आमजन को जागरूक करने के लिए डीएम व एएसपी ने सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करते हुए बगैर हेलमेट व ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने अकबरपुर में पड़ताल की तो वाहन चालकों से नियमों का पालन करवाने के सभी आदेश बेसर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
सदर बाजार रोड : समय दोपहर 12 बजे
नगर के सदर बाजार में सुबह से शाम तक लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर पैदल चलने वालों के साथ वाहनों की भीड़ नजर आई। तभी एक बाइक सवार निकलते नजर आया। उसने हेलमेट पहन रखा था लेकिन बाइक पर पांच लोग बैठा रखे थे। इनमें दो बच्चे तो पेट्रोल टंकी पर बैठे थे। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
.................
अकबरपुर अंडरपास : समय दोपहर 12:30 बजे
अकबरपुर अंडरपास के नीचे यातायात पुलिस वाले तैनात रह कर वाहन चालकों को नियमों का पालन करवाते हैं। इसके बावजूद बिना हेलमेट के बाइक सवार निकलते रहे और तैनात पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे। जबकि यहां से हाईवे की तरफ जाने के लिए हर समय भारी वाहन निकलते रहते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है।
.................
माती रोड : समय दोपहर एक बजे
माती में मुख्यालय व जिला अस्पताल होने से लोगों के आवागमन के साथ अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पीआरडी जवानों के साथ पुलिस भी तैनात नजर आई, लेकिन वह पेड़ की छांव में आराम फरमाते रहे और लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक से निकलते रहे।

...............
वर्जन......
यातायात नियमों के प्रति चालकों को जागरूक किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बार-बार नियमों को तोड़ने वाले चालकों को चिह्नित कर चालान भी किया जा रहा है। - राम बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed