फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   How many seats are there in Green Park, three departments have three opinions, three galleries are gone

ये हैं हालात: ग्रीनपार्क में सीटें कितनी, तीन विभाग…तीन राय, तीन गैलरियां ही खत्म हो गईं, पढ़ें क्या है स्थिति

Sat, 08 Jun 2024 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनीष पाल, अमर उजाला, कानपुर
मनीष पाल, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jun 2024 11:49 AM IST
सार

Kanpur News: खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन सिंह के अनुसार ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता 27 हजार के करीब है। वहीं, यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने दर्शक क्षमता 20 हजार बताई।  वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल के अनुसार, वर्ष 2023 में हुए यूपी टी-20 लीग में दर्शकों की क्षमता मात्र 22230 रह गई है।

विज्ञापन
How many seats are there in Green Park, three departments have three opinions, three galleries are gone
ग्रीन पार्क की टूटी हुईं सीटें - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तरस रहे ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता को लेकर खेल विभाग, यूपीसीए और पीडब्लूडी एकमत नहीं हैं। हालत यह है कि तीनों विभाग की अपनी-अपनी दर्शक क्षमता है। एक समय स्टेडियम की दर्शक क्षमता 45 हजार से ऊपर हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में यह 22230 ही रह गई है।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क का निर्माण 1945 में हुआ था, वर्ष 2013 से पहले यहां पर दर्शक क्षमता 45 हजार हुआ करती थी। वर्ष 2021 में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दौरान ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता 27400 आंकी गई। पिछले वर्ष यहां हुई यूपी टी-20 लीग के दौरान दर्शक क्षमता घटकर 22230 रह गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में यदि यहां की क्षमता का आकलन होता है, तो यह दस प्रतिशत और कम हो जाएगी। वहीं, यूपीसीए के अनुसार वर्तमान में स्टेडियम की दर्शक क्षमता घटकर 15 हजार रह गई है। ऐसी स्थिति में ग्रीनपार्क में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी तो दूर यूपी टी-20 जैसी स्टेट लीग का भी आयोजन हो जाए तो भी बड़ी बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों के अनुसार ये है क्षमता
खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन सिंह के अनुसार ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता 27 हजार के करीब है। वहीं, यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने दर्शक क्षमता 20 हजार बताई, साथ ही यह भी बताया कि मैच के दौरान एलईडी लगाने के कारण यह क्षमता पांच हजार और कम हो जाती है। ऐसे में 15 हजार दर्शक ही बैठ पाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल के अनुसार, वर्ष 2023 में हुए यूपी टी-20 लीग में दर्शकों की क्षमता मात्र 22230 रह गई है।

इन कारणों से कम हुई दर्शक क्षमता

  • ग्रीनपार्क में डायरेक्ट्रेट पवेलियन में विजिटर गैलरी के निर्माण से दर्शक दीर्घा की क्षमता 2800 के करीब कम हुई।
  • क्षतिग्रस्त होने के कारण स्टूडेंट गैलरी को बंद ही कर दिया गया। खिलाड़ियों के बैठने के लिए बने पुराने पवेलियन के स्थान पर न्यू प्लेयर बालकनी बनने से भी दर्शक क्षमता में कमी आई।
  • कई गैलरियां काफी समय से देखभाल के अभाव में टूट चुकी हैं। इसमें डी-चेयर, ई-पब्लिक व बी-जनरल शामिल है।

पीडब्लूडी के अनुसार दर्शक क्षमता

 

दीर्घा का नाम     सीटों की संख्या
पवेलियन बालकनी   1150
पवेलियन ग्राउंड 1000
ए-बालकनी   1100
ए ग्राउंड   1000
बी-जनरल   1850
बी-गर्ल्स     150
सी-बालकनी   1800
सी-स्टॉल   4200 
डी-चेयर   1200
डी-इंविटेशन 500
ई-पब्लिक    1700
वीआईपी पवेलियन  2400
डायरेक्ट्रेट पवेलियन  2600
12 बॉक्स डायरेक्ट्रेट पवेलियन     80
14 बॉक्स ओल्ड पवेलियन      0
9 बॉक्स वीआईपी पवेलियन 70
प्लेयर पवेलियन प्रथम फ्लोर वीआईपी सीट 280
प्लेयर पवेलियन द्वितीय फ्लोर     1150

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed