{"_id":"574de9e64f1c1b0e76109bcc","slug":"how-can-make-a-career-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे बना सकते हैं क्रिकेट में अपना कॅरियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे बना सकते हैं क्रिकेट में अपना कॅरियर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में फोन पर प्रश्नों के जवाब देते (बाएं से) अमित मिश्रा, अंकित सिंह राजपूत, और कुलदीप यादव।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे बना सकते हैं क्रिकेट में अपना कॅरियर
अमर उजाला कार्यालय में कानपुर के आईपीएल खिलाड़ियों कुलदीप यादव, अंकित राजपूत और अमित मिश्रा ने फोन पर की शहरवासियों से बातचीत
कानपुर (ब्यूरो)। आईपीएल सीजन-9 में शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी कुलदीप यादव, अमित मिश्रा और अंकित सिंह राजपूत ने मंगलवार को कनपुरियों से अपने अनुभव साझा किए। तीनों खिलाड़ी दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में पाठकों से फोन पर जुड़े रहे। इस दौरान ज्यादातर यंगस्टर्स ने उनसे आईपीएल के अनुभव पूछे। देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों का उनके प्रति व्यवहार कैसा रहा, उनसे क्या सीखा जैसे कई सवाल किए। क्रिकेट को कॅरियर के रूप में देख रहे कुछ युवाओं ने पूछा कि वह अपने आप को इस मुकाम तक कैसे पहुंचाएं। करीब 20-22 खिलाड़ियों ने तो उनसे गेंदबाजी के हुनर पूछे। तीनों खिलाड़ियों ने सौ से ज्यादा कॉल अटेंड की। बता दें, कुलदीप यादव और अंकित सिंह राजपूत कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेले थे, जबकि अमित मिश्रा गुजरात लायंस टीम में थे।
आपके प्रति सुरेश रैना का व्यवहार कैसा था? - बृजेश कुमार त्रिपाठी, मंधना
d रैना भाई हर खिलाड़ी का ख्याल रखते हैं। समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता था। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।
आपको गुजरात लायंस ने होम ग्राउंड में भी मौका नहीं दिया, कैसा लगा? - सोनू शुक्ला, पनकी
d टीम में इंडियन खिलाड़ी अधिक थे, जो परफार्मेंस अच्छा कर रहे थे। इस कारण टीम जीत भी रही थी। कप्तान का हर फैसला मान्य होता है।
क्रिकेट का प्रशिक्षण कहां लिया?- बादशाह, झांसी
d ग्रीनपार्क, कमला क्लब में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद यूपीसीए के कोच ने भी काफी मदद की।
आईपीएल में न खेलने का मलाल है? जफर आलम, क्रिकेट कोच
d कप्तान विनिंग कांबिनेशन चेंज नहीं करना चाहते थे। टीम में जो गेंदबाज थे वे अच्छी गेंद कर रहे थे।
सीनियरों से क्या सीखा?- विक्की, गोविंदनगर
d समय-समय पर हमलोगों को टिप्स देते थे। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खामियां दूर करवाईं।
टेस्ट, वनडे और टी-20 किसमें अधिक मेहनत है? - वैभव मिश्रा, कन्नौज
d तीनों ही फार्मेट अलग हैं। टेस्ट का क्रेज अलग है। यहां पर बल्लेबाज को आउट करने में अधिक खुशी होती है।
आईपीएल में चयन कैसे हुआ? - कार्तिक कपूर, कृष्णानगर
d सब परफार्मेंस पर निर्भर है। मैंने पहले अंडर-15, 19 रणजी खेला। उसी आधार पर आईपीएल टीम में चयन हुआ।
क्रिकेट में कैरियर कैसे बनाएं? - निशांत निगम, रामादेवी
d सबसे पहले कोई क्रिकेट एकेडमी जॉइन करें। इसके बाद जिले की टीम में खेलें। वहां से यूपी अंडर-14,16,19,23 व रणजी का ट्रायल दें। यदि टीम में चयन होता है तो निश्चित तौर पर कॅरियर है।
आप कहां के रहने वाले हैं और पिताजी क्या करते हैं? - राज बहादुर सिंह, श्याम नगर
d इटावा का रहने वाला हूं। पिताजी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और हमीरपुर में तैनात हैं।
यहां तक कैसे पहुंचे? - उत्कर्ष, बिल्हौर
d मैंने यूपी अंडर-16 से कॅरियर शुरू किया। इसके बाद रणजी, सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी खेलता हुआ यहां तक पहुंचा।
मेहनत कितनी करनी पड़ती है? - विमल तिवारी, बर्रा 2
d शुरुआत में बहुत ही मेहनत और अच्छी एकेडमी की आवश्यकता होती है।
पहली गेंद पर विकेट लेना कैसा लगा?- अफजाल, जाजमऊ
d पहली गेंद पर विकेट लेना अच्छा लगा। इससे कप्तान भी काफी खुश हुए।
क्रिकेटर बनना है, क्या करूं? - मुकेश कुमार, पनकी
d क्लब जॉइन करिए। एकेडमी जाइए, प्रैक्टिस और फिटनेस पर ध्यान दें।
हार मिलने पर कप्तान ने कुछ कहा? - मयंक, गोविंदनगर
d गलतियों पर निश्चित तौर पर डांट मिलती थी। जब टीम हारती है तो सभी खिलाड़ियों की जवाबदेही बनती है। तब कप्तान डांट के साथ उत्साहित भी करते हैं।
टीम से ड्रॉप होने पर तनाव होता है?- प्रशांत कुशवाहा, काकादेव
d कभी-कभी ऐसा होता है, पर कंट्रोल रखना चाहिए। हार्ड वर्क कर अपनी कमियां दूर करनी चाहिए।
आईपीएल से क्या सीखा? - अमित अग्रवाल, शिवराजपुर
d कई सीनियरों वसीम अकरम, जैक कैलिस से काफी कुछ सीखा। वसीम भाई ने रिवर्स स्विंग करना सिखाया।
गेंदबाजी में इंप्रूवमेंट कैसे हो? - मोहित यादव, शिवराजपुर
d दबाकर खाएं और एक घंटे तक रनिंग करें। ताकि शरीर में ऊर्जा आए तब गेंदबाजी में इंप्रूवमेंट होगा।
क्रिकेट में कॅरियर बनाने के लिए क्या करूं? - आदित्य कुमार (12), बौहर गांव
d जमकर प्रैक्टिस करें, अपने कोच से मिले टिप्स पर काम करें।
पानी संकट होने के बावजूद ग्रीनपार्क में आईपीएल जरूरी था? - नवीन गुप्ता, नर्वल
d ग्रीनपार्क में आईपीएल से कानपुर की पूरे विश्व में पहचान बनी। दो दिन 189 देशों में कानपुर छाया रहा। जितना सोचते हैं, उतना पानी खर्च नहीं हुआ।
आप यंगस्टर हैं, देश-विदेश के सीनियर खिलाड़ियों का साथ कैसा रहा?- मयूर, खलासी लाइन
d सीनियरों से काफी कुछ सीखने को मिला। गेम प्लान करना सीखा। अनुशासन में रहकर खेलना सीखा।
क्रिकेट का अच्छा प्रशिक्षण कहां लिया जा सकता है? - शिवम कुमार, कन्नौज
d कानपुर में रोवर्स, कानपुर साउथ, पालिका स्टेडियम, ग्रीनपार्क में प्रशिक्षण ले सकते हैं।
आईपीएल में खेलना कैसा लगा?- अंकित शर्मा, उन्नाव
d बहुत ही अच्छा लगा। यह अलग फॉर्मेट है, इसमें फटाफट परिणाम है। आप अच्छा करते हैं तो आगे बढ़ते हैं।
मैं आपकी तरह गेंदबाज बनना चाहता हूं? - मानस, बाबूपुरवा
d सीधे गेंद फेंकना शुरू करें और विकेट पर गेंद फेंकंे। प्रैक्टिस के लिए एक विकेट लगाकर गेंद फेंकना शुरू करें।
आपका आइडियल गेंदबाज कौन है?- दीपक, कोकाकोला चौराहा
d शेन वार्न मेरे आइडियल हैं। प्रैक्टिस करते समय उनकी रणनीति अधिक अपनाता हूं।