फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hotel Celebration owner arrested for molesting a girl in Kanpur, had given interview for receptionist

Kanpur: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में होटल सेलिब्रेशन का मालिक गिरफ्तार, रिसेप्शनिस्ट के लिए दिया था इंटरव्यू

Fri, 29 Dec 2023 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Dec 2023 03:41 PM IST
सार

Kanpur News: थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर होटल के मालिक देशदीप बादुहा के खिलाफ यौन उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के साथ आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Hotel Celebration owner arrested for molesting a girl in Kanpur, had given interview for receptionist
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में जीटी रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन के मालिक पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने होटल में रिसेप्शनिस्ट के लिए साक्षात्कार दिया था। बुधवार को नौकरी के सिलसिले में बात करने पहुंची, तो मालिक ने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि मंगलवार को उसने साक्षात्कार दिया था। होटल मालिक देशदीप बादुहा ने कमरे में बुलाकर बातचीत की। नौकरी पक्की होने की बात करते हुए बुधवार को आधार कार्ड और फोटो लेकर बुलाया। सुबह करीब नौ बजे होटल पहुंची, तो रिसेप्शन में ड्यूटी के बारे में पूछा।

विज्ञापन

कर्मचारी ने कहा कि आपका नाम ड्यूटी रजिस्टर में नहीं है। इसके बाद होटल मालिक से उसने बात की, तो उन्होंने अपने कमरे में बुलाया। युवती का आरोप है कि यहां मालिक ने कहा कि केवल रिसेप्शन का ही नहीं पर्सनल काम भी करने होंगे। हाथ-पैर दबाने के साथ एंज्वाय भी कराना होगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर छेड़खानी की।

पीड़ित युवती की तहरीर पर होटल के मालिक देशदीप बादुहा के खिलाफ यौन उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के साथ आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया है।  -कौशलेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष

विज्ञापन

युवती के आरोप गलत
होटल मालिक देशदीप बादुहा ने कहा कि  युवती का होटल में रिसेप्शनिस्ट पद के लिए साक्षात्कार लिया था। होटल के कामकाज के बारे में बताया था। साथ ही कहा था कि घर वालों से बात करके अगले दिन आधार व फोटो लेकर बुलाया था। तय समय पर वो नहीं आई। इसलिए उसे नौकरी नहीं दी। इस वजह से युवती ने झूठे आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed