फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hotel and industry hit hard due to costly cylinders

Kanpur News: सिलिंडर महंगा होने से होटल-उद्योगों पर दोहरी मार

Thu, 04 Jun 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hotel and industry hit hard due to costly cylinders
कानपुर देहात। व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने एक जून से कॉमर्शियल सिलिंडर के 43 रुपये दाम बढ़ा दिए हैं। जिले में 3,121 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 3,164 रुपये में मिल रहा है। इससे भोजन की थाली, फास्ट फूड और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के महंगे होने की आशंका है।
विज्ञापन

व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी के चलते होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के सामने उत्पादों के दाम बढ़ाने की मजबूरी खड़ी हो गई है। छोटे व्यापारियों के लिए अब बाजार में टिके रहना और अपना मुनाफा बचा पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, ग्राहकों को खोने के डर से कई ढाबा संचालक कीमतों से समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह ज्यादा दिनों तक संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इस महंगाई का सबसे बुरा असर खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों पर पड़ेगा। नमकीन, बिस्कुट, पैकेज्ड फूड बेकरी और डेयरी उत्पाद बनाने वाली इकाइयों में बड़े पैमाने पर एलपीजी का इस्तेमाल होता है। पहले से ही कच्चे माल की मार झेल रहे इन उद्योगों के लिए गैस महंगी होना दोहरी मार जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर इंडेन गैस एजेंसी संचालक विमल तिवारी ने बताया कि तेल कंपनियों से व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ाए जाने के बाद जनपद में 19 केजी का सिलिंडर 3141.50 रुपये में मिल रहा है।

जबकि इतने ही वजन का एक्स्ट्रा तेज गैस का सिलिंडर 3164 रुपये में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। वहीं पांच किलो वाले छोटू सिलिंडर का नया कनेक्शन लेने पर 1773 रुपये जमा करने होंगे और दोबारा रिफिल कराने पर 823 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed