{"_id":"3b45739eea8b6ae3b7fce6e24e27add3","slug":"hot-kanpur-from-jodhpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर से भी गरम कानपुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर से भी गरम कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर मंगलवार को जोधपुर से भी गरम रहा। पिछले हफ्ते से अधिकतम तापमान भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सूरत और जयपुर के तापमान के आसपास चल रहा है। इस हफ्ते भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिन का तापमान फिर से बढ़ गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 24.8 से बढ़ कर 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का तापमान दूसरे दिन भी 8.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। सुबह की आर्द्रता 95 और दोपहर की आर्द्रता 45 से बढ़ कर 49 फीसदी रही।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि इन हालात से आगे आने वाला मौसम चक्र बिगड़ेगा। दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस अधिक होना और सुबह की आर्द्रता (नमी) 90 फीसदी से अधिक बनी रहना मौसम के लिहाज से सही नहीं है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस हफ्ते भी हवाओं का रुख बदलने से दिन व रात का तापमान और आर्द्रता में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। दिन का पारा सामान्य से अधिक रहेगा। रात का पारा भी 8 और 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस हफ्ते भी कंपकंपाने वाली ठंड की संभावना नहीं है।
पारे का उतार चढ़ाव (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
6 जनवरी 28.0 9.9
7 जनवरी 27.0 11.4
8 जनवरी 26.0 12.0
9 जनवरी 23.2 12.0
10 जनवरी 23.8 8.2
11 जनवरी 24.8 8.5
शहर अधिकतम न्यूनतम
जोधपुर 25.0 14.0
चंडीगढ़ 22.0 9.0
दिल्ली 25.0 10.0
इंदौर 27.0 12.0
जबलपुर 27.0 11.0
ग्वालियर 27.0 11.0
जयपुर 26.0 12.0