शहीद के अंतिम संस्कार पर 'यादव' चर्चा गरम
जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर शनिवार सवेरे शहीद आयुष के क्रियाक्रम के दौरान लोगों ये कहते सुने गए कि सीएम योगी आदित्यनाथ न तो शहीद के परिजनों से मिलने पहुंंचे और न ही उनके अंतिम संस्कार पर आए।
बता दें यादव चर्चा शुरु हुई थी शुक्रवार से... पूर्व सीएम अखिलेश यादव जब शहीद आयुष के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे तब ऐसा माहौल कायम हो गया था। अखिलेश यादव के वहां पहुंचते ही बाहर मौजूद लोगों ने 'यादव' चर्चा शुरू कर दी।
लगातार दो दिन ये चर्चा यूं ही जारी रही। लेकिन शनिवार को जब कैप्टन आयुष का शव पंचतत्व में विलीन हो गया तो इन चर्चाओं पर विराम लग गया। एक बात तो साफ है लोगों ने शहीद को भी धर्म, मजहब, जातिवाद के चश्मे से देखना शुरू कर दिया है।