{"_id":"758de74f4fdb235d094cae4d5499e5c4","slug":"hosiery-industry-will-fight-the-for-quit-red-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होजरी इंडस्ट्री लड़ेगा लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होजरी इंडस्ट्री लड़ेगा लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
रेड जोन मसले पर होजरी इंडस्ट्री एसोसिएशन अब उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेंबर सेक्रेटरी से मिलकर शिकायत करेगा। पेपर मिल, डिस्टिलरी ओर टेनरी एसोसिएशन भी इस मुद्दे पर एक हो गई है। सभी की तरफ से एनजीटी में अपनी बात मजबूती से रखने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी इकाइयां अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले होजरी इंडस्ट्री के लोगों ने मुख्य सचिव आलोक रंजन से मिलकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत की थी। बताया था कि होजरी इंडस्ट्री जिस तरह का केमिकल अपने उत्पाद बनाने में प्रयोग करती है, वह रेड जोन की श्रेणी में नहीं आता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद जानबूझकर इस श्रेणी में रखा गया है। अभी मुख्य सचिव की तरफ से इस संबंध में कोई फैसला नहीं आया है। होजरी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज बंका ने बताया कि मंगलवार को वे इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रे टरी सुशील कुमार से मिलेंगे।
विज्ञापन
टेनरी एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. फि रोज आलम ने बताया कि एनजीटी में सुनवाई से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ पेपर मिल, डिस्टलरी ओर टेनरी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मुख्य सचिव से इस संबंध में वार्ता करेंगे।