फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Horrific Road accident in Kanpur, Two friends killed and one injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, एक घायल, चालक हुआ फरार

Fri, 29 Apr 2022 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Apr 2022 02:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार दोपहर चकेरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Horrific Road accident in Kanpur, Two friends killed and one injured
हादसे में मृत हुए मिहिर गौतम और ऋषि गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के अहिरवा फ्लाईओवर पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हादसे की जानकारी छात्रों के परिजनों के दी।

विज्ञापन

चकेरी के श्याम नगर स्थित रामपुरम निवासी प्रॉपर्टी डीलर राम कुमार गौतम का 21 वर्षीय बेटा मिहिर बीएससी सेकंड ईयर का छात्र थे। उनके परिवार में मां सुमन और छोटी बहन छवि है। राम कुमार ने बताया कि गुरुवार को बेटा अपने दोस्त 20 वर्षीय ऋषि गुप्ता निवासी शिवपुरम चकेरी और प्रियांशु निवासी सतबरी रोड चकेरी के साथ बाइक से रूमा गए थे। लौटते वक्त देर शाम अहिरवा फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हादसे की सूचना तीनों के परिजनों को दी। अस्पताल में उपचार के दौरान मिहिर गौतम और ऋषि गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर प्रियांशु की हालत नाजुक बता रहे हैं। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है। पीड़ित परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed