फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Horrific road accident in Hardoi, school van collided with JCB, eight children injured

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: जेसीबी से टकराई स्कूली वैन, आठ बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

Tue, 20 Dec 2022 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Dec 2022 10:27 AM IST
सार

हरदोई-जगदीशपुर मार्ग पर म्यौरादेव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें कोहरे के कारण जेसीबी से स्कूली वैन टकरा गई। इस हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Hardoi, school van collided with JCB, eight children injured
हादसे में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हरदोई-जगदीशपुर मार्ग पर म्यौदेव के पास सड़क के किनारे काम कर रही जेसीबी मशीन से स्कूली वैन टकरा गई। इसमें आठ बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सवायजपुर में स्थित नारायण पब्लिक स्कूल की वैन सिलवारी नकटौरा गांव की ओर से आठ बच्चों को लेकर वापस स्कूल जा रही थी। इसी बीच रास्ते में लोनार थाना क्षेत्र के म्यौरादेव के पास सड़क के किनारे काम कर रही जेसीबी से टकरा गई ।
विज्ञापन

इस हादसे में वैन सवार आठ बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि बच्चों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कम चोट होने के कारण परिजन उन्हें लेकर अपने घर चले गए हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वैन और जेसीबी को रोड से हटाकर यातायात बहाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed