फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Horrific road accident in Hamirpur, unknown vehicle hits bike on highway, three dead

UP: हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत...परिजनों में कोहराम

Wed, 10 Jan 2024 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Jan 2024 09:39 AM IST
सार

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की विभिन्न माध्यमों से पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Hamirpur, unknown vehicle hits bike on highway, three dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवार की मौके पर ही और एक की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रात करीब एक बजे ग्राम मवैया के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सूचना पर थाना मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा बाइक सवार तीन लोगों की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हुई थी।
विज्ञापन

घायलों को तत्काल एनएचआई की एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मौदहा भेजा गया। यहां पर शरीफुद्दीन (16) पुत्र रमजानी निवासी हुसैनिया मौदहा व रोहित (25) पुत्र कामता निवासी कुम्हरौंडा मौदहा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आकाश (28) पुत्र अजय निवासी इलाही तालाब मौदहा गंभीर रूप से घायल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस
उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की विभिन्न माध्यमों से पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed