फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Horrific road accident in Etawah, Pickup and dumper collide, father and son died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराई पिकअप, पिता-पुत्र की मौत, परिवार के आठ लोग घायल

Mon, 11 Apr 2022 08:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Apr 2022 08:37 PM IST
सार

इटावा में सोमवार सुबह पिकअप और डंपर की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Horrific road accident in Etawah, Pickup and dumper collide, father and son died
आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। आगरा-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह हाईवे के कट पर बैक हो रहे लोडर से पिकअप टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी पिता, पुत्र की मौत हो गई और परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच को जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया, जिसमें नानी और नातिन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मलवा खेड़ा के मूल निवासी राम सजीवन (65) पुत्र सूरज प्रसाद दिल्ली में रेलवे क्रॉसिंग चौकी क्षेत्र के आजाद नगर में परिवार के साथ रहते थे। 16 अप्रैल को गांव में नाती आदर्श (ढाई वर्ष) का मुंडन कराना था।
विज्ञापन


पूरा परिवार निजी पिकअप से आगरा-कानपुर हाईवे से गांव आ रहा था। पिकअप में रामसजीवन, उनकी पत्नी धनपता (60), बेटा जयवीर (28), बेटी तारा (36), दामाद जय कुमार (42), छोटी बेटी रोशनी (25), नातिन ज्योति (10), तारा की 17 वर्षीय जुड़वा बेटियां आरुषि और निधि सवार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिकअप राम सजीवन का छोटा बेटा सोेनू चला रहा था। सोमवार तड़के पांच बजे फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में समृद्धि हॉस्पिटल के सामने कट से एक चालक ने डंपर बैक किया। तेज रफ्तार पिकअप पीछे से डंपर में जा घुसा। हादसे में पिकअप चला रहे अविवाहित सोनू व राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से पांच लोगों को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सैफई में भर्ती धनपता और निधि की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। राम सजीवन और सोनू दिल्ली में ठेका लेकर बिजली का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि आदर्श तारा का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed