फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hope of broken compensation, up to 30 percent damage in 26 justice panchayats due to rain and hail

टूटी मुआवजे की आस, बारिश व ओलावृष्टि से 26 न्याय पंचायतों में 30 फीसदी तक मिला नुकसान

Sun, 13 Feb 2022 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hope of broken compensation, up to 30 percent damage in 26 justice panchayats due to rain and hail
कानपुर देहात/राजपुर। जनपद में फरवरी शुरूआत में हुई बारिश व ओलावृष्टि से रबी फसलों का प्रशासन ने सर्वे पूरा करा लिया है। जिसमें अधिकतम 30 फीसदी तक नुकसान का दावा किया गया है।
विज्ञापन

इसके उलट किसान सर्वे ठीक से न करने का आरोप लगाकर फसल नुकसान का प्रतिशत कहीं अधिक बता रहे हैं। वहीं सरकारी नियमों के मुताबिक 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर ही क्लेम दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले के राजपुर, अमरौधा, मलासा व सरवनखेड़ा ब्लॉक की दर्जनों ग्राम पंचायतों में बीती तीन फरवरी को ओलावृष्टि और बारिश से राई, सरसों, आलू, मटर, आलू, गेहूं समेत तकरीबन सभी फसलों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने प्रशासन व अन्य जिम्मेदारों से फसल को हुए नुकसान के आकलन की मांग की। डीएम की सख्ती के बाद अफसरों ने मौके पर जाकर सर्वे शुरू किया। तीन ब्लॉकों की 26 न्याय पंचायतों में नुकसान का आकलन किया गया।
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रभावित ग्राम पंचायतों में 30 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। वहीं किसानों का कहना है कि मुआवजा देने से बचने के लिए सर्वे में खेल किया गया है। हकीकत में फसलों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचा है।

आपदा की स्थिति में नुकसान का फौरी सर्वे ग्राम पंचायत के आधार पर किया जाता है। जिसमें 33 प्रतिशत नुकसान पर ही क्लेम दिया जाता है। किसी ग्राम पंचायत में कुछ किसानों का नुकसान 50 प्रतिशत तक हो सकता है। उन्हें व्यक्तिगत दावा करना होता है। तभी क्लेम मिलता है। अगर किसी ग्राम पंचायत के किसान सर्वे से संतुष्ट नहीं हैं तो वहां से हुए नुकसान को फिर से दिखवा लिया जाएगा। - डॉ. उमेश कुमार गुप्ता (जिला कृषि अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed