कानपुर में एक बार फिर ऑनर किलिंग: पुलिस को फोन कर पिता बोला- साहब! मैंने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया
कानपुर में मंगलवार को ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक के चलते पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पिता ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दिन पहले भी शहर में हुई थी ऑनर किलिंग
बताते चलें कि सोमवार को भी शहर में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। रावतपुर के राणाप्रतापनगर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की तार से गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के मामा ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने घटना कबूल की है।
राणाप्रतापनगर निवासी श्याम बहादुर जयपुर की एक बेकरी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। परिवार में पत्नी संगीता, रामलला स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अर्चना (16) और बेटा हर्ष है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अर्चना का श्यामनगर निवासी मोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को अक्सर मोनू से बातचीत करता देख श्याम बहादुर नाराज रहता था। इसे लेकर बेटी को कई बार फटकार भी लगाई थी।
इसी बात को लेकर श्याम का पत्नी संगीता से रविवार रात विवाद हुआ था। इसके बाद श्याम पत्नी को मायके छोड़ आया था। सोमवार सुबह 11 बजे श्याम बहादुर ने बेटी अर्चना की बिजली के तार से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- आपकी बेटी गर्भवती है: युवक ने प्रेमिका के पिता को किया फोन, प्रेमी के झूठ को सच मान बाप ने किया बेटी का कत्ल