{"_id":"6419632139d235fbed045b05","slug":"honor-killing-in-kanpur-father-kills-daughter-crime-2023-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में एक बार फिर ऑनर किलिंग: पुलिस को फोन कर पिता बोला- साहब! मैंने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में एक बार फिर ऑनर किलिंग: पुलिस को फोन कर पिता बोला- साहब! मैंने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया
Tue, 21 Mar 2023 01:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:30 PM IST
सार
कानपुर में मंगलवार को ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक के चलते पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पिता ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में ऑनर किलिंग का एक और मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक के चलते एक बार फिर कलयुगी पिता ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड चौकी क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। हत्या के बाद पिता ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस घटना की जानकारी दी। हत्यारोपी पिता ने फोन कर पुलिस से कहा कि- साहब मैंने अपनी बेटी का गला घोट दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर थाने भेजा। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पिता ई-रिक्शा चालक है।
एक दिन पहले भी शहर में हुई थी ऑनर किलिंग
बताते चलें कि सोमवार को भी शहर में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। रावतपुर के राणाप्रतापनगर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की तार से गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के मामा ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने घटना कबूल की है।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी शहर में हुई थी ऑनर किलिंग
बताते चलें कि सोमवार को भी शहर में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। रावतपुर के राणाप्रतापनगर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की तार से गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के मामा ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने घटना कबूल की है।
विज्ञापन
Trending Videos
राणाप्रतापनगर निवासी श्याम बहादुर जयपुर की एक बेकरी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। परिवार में पत्नी संगीता, रामलला स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अर्चना (16) और बेटा हर्ष है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अर्चना का श्यामनगर निवासी मोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को अक्सर मोनू से बातचीत करता देख श्याम बहादुर नाराज रहता था। इसे लेकर बेटी को कई बार फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर श्याम का पत्नी संगीता से रविवार रात विवाद हुआ था। इसके बाद श्याम पत्नी को मायके छोड़ आया था। सोमवार सुबह 11 बजे श्याम बहादुर ने बेटी अर्चना की बिजली के तार से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- आपकी बेटी गर्भवती है: युवक ने प्रेमिका के पिता को किया फोन, प्रेमी के झूठ को सच मान बाप ने किया बेटी का कत्ल