{"_id":"6367342b419273054d4a30b0","slug":"honor-killing-in-farrukhabad-brother-kills-his-sister-and-her-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"“हैवान बना भाई”: बहन और प्रेमी को पहले पीटा, फिर बेरहमी से रेत दिया गला, चाकू लेकर पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
“हैवान बना भाई”: बहन और प्रेमी को पहले पीटा, फिर बेरहमी से रेत दिया गला, चाकू लेकर पहुंचा थाने
Sun, 06 Nov 2022 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 06 Nov 2022 09:44 AM IST
सार
कमालगंज थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को पीटने के बाद निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद चाकू लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लड़के के परिजन से पूछताछ करते एसपी अशोक कुमार मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजापुर सरायमेदा निवासी रामकरन (25) का गांव की शिवानी (15) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात शिवानी अपने घर से गायब हो गई। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब दो बजे भाई नीटू ने परिजनों के साथ शिवानी और रामकरन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद लाठी-डंडों से पीटने के बाद दोनों को पकड़कर श्रंगीरामपुर स्थित खंता नाला के पास ले गए। वहां दोनों की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद भाई भोर में चार बजे चाकू लेकर कमालगंज थाने पहुंच गया और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
इस पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। नीटू के अन्य परिजन घर से फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, इस दौरान दोनों के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी प्रदीप कुमार और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। एसपी द्वारा लड़के के परिजनों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।