फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Honeybees entered aircraft at Kanpur airport flight was delayed by an hour and fifteen minutes

UP: विमान में घुसीं मधुमक्खियां... इतने घंटे लेट हुई फ्लाइट, यात्री हुए नाराज; पहले भी विमान में घुस चुका चूहा

Sat, 20 Dec 2025 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Dec 2025 09:34 AM IST
सार

कानपुर एयरपोर्ट पर विमान में मधुमक्खियां घुस गईं। इस दौरान यात्रियों को बाहर निकलना पड़ा। इस कारण फ्लाइट सवा घंटे देरी से उड़ी। उधर, कोहरे और धुंध के कारण फ्लाइट की टाइमिंग भी लड़खड़ा रही है।

विज्ञापन
Honeybees entered aircraft at Kanpur airport flight was delayed by an hour and fifteen minutes
फ्लाइट में घुसीं मधुमक्खियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में कोहरे के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइट अपने समय से देरी से आई। वहीं, दिल्ली के फ्लाइट में मधुमक्खियां घुस गईं। इस दौरान यात्री बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


कुछ यात्रियों ने रैंप के पास मधुमक्खी का छत्ता होने की बात कही। साथ ही कुछ विदेशी यात्रियों ने इसके फोटो और वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। कोहरे और धुंध के कारण फ्लाइट की टाइमिंग भी लड़खड़ा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवर को अपने तय समय से फ्लाइट 50 मिनट की देरी से 12:55 बजे बंगलूरू की फ्लाइट कानपुर पहुंची। दोपहर 1:40 बजे पर बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। इसी तरह अपने तय समय से एक घंटे 22 मिनट की देरी पर हैदराबाद की फ्लाइट दोपहर 2:07 बजे कानपुर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2:52 बजे पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी 30 मिनट की देरी से दोपहर 2:30 बजे पर कानपुर पहुंची। जिसने दोपहर 3:48 बजे पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट 37 मिनट की देरी पर दोपहर 3:12 बजे कानपुर पहुंची। जिसने शाम 4:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।
Trending Videos

लखनऊ की रहने वाली विदुषी मिश्रा ने बताया कि उनके माता-पिता कानपुर में रहते हैं। वह उनसे मिलने आई थीं और किसी काम से दिल्ली जा रही थीं। शुक्रवार को उनकी फ्लाइट थी। फ्लाइट जब रनवे पर लग गई थी तब पैसेंजर को लेकर तीन बस हवाई जहाज की ओर जा रही थीं। 
 

इस बीच बहुत सारी मधुमक्खियां सामने आ गईं। कुछ मधुमक्खियां रनवे पर खड़े प्लेन के अंदर चली गईं। उन्होंने देखा कि फ्लाइंग रैंप पर मधुमक्खियां का छत्ता लगा था। उनकी फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे पर जानी थी लेकिन खराब मौसम की वजह फिर मधुमक्खियों की वजह से फ्लाइट दोपहर 3:50 बजे शहर से उड़ी।
 

पहले भी घुस चुका चूहा
चकेरी एयरपोर्ट पर बीते 21 सितंबर को दिल्ली जाने वाले इंडिगो का विमान एक चूहे की वजह से तीन घंटे तक उड़ान नहीं भर सका था। दोपहर 2:55 बजे विमान को उड़ान भरना था। पांच मिनट पहले ही एक यात्री ने चूहे को विमान के अंदर दौड़ता देखा। क्रू मेंबर को सूचना दी। वहीं शुक्रवार को मधुमक्खी आने से यात्रियों ने नाराजगी जताई।
 

विमान का गेट न खुलने से 145 यात्री 30 मिनट अंदर फंसे रहे थे
बीते 26 अक्तूबर को मुंबई से कानपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लैंड होने के बाद भी उसका गेट नहीं खुला था। यह फ्लाइट दोपहर करीब 3:46 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी लेकिन विमान के गेट के न खुलने से लगभग 145 यात्री करीब 30 मिनट तक अंदर ही फंसे रहे। छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की हालत खराब हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed