{"_id":"611244a48ebc3e798b664651","slug":"honey-trap-friendship-on-instagram-video-call-on-whatsapp-then-blackmailing-game-with-objectionable-screenshot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल फिर आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेलिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल फिर आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेलिंग का खेल
Tue, 10 Aug 2021 02:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:50 PM IST
सार
एडीसीपी क्राइम के मुताबिक शहर के दो युवकों को हनीट्रैप में फांसा गया है। पहले दोनों से युवतियों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बातचीत करते रहे और नंबर साझा किया।
विज्ञापन
हनीट्रैप
- फोटो : गूगल
विस्तार
इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट लेकर युवतियों ने शहर के दो युवकों को ब्लैकमेल किया। उनसे करीब चालीस हजार रुपये ठग लिए। अब मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा है। जांच टीम ने तफ्तीश शुरू की है।
दो मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाली जा रही है। साथ ही इंस्टाग्राम से संबंधित एकाउंट का आईपी एड्रेस मांगा है। एडीसीपी क्राइम के मुताबिक शहर के दो युवकों को हनीट्रैप में फांसा गया है। पहले दोनों से युवतियों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बातचीत करते रहे और नंबर साझा किया।
सभी की आपस में वीडियो चैट होनी लगे। इस दौरान युवतियों ने युवकों की अश्लील फोटो क्लिक (स्क्रीनशॉट) ले लिए। ये स्क्रीनशॉट युवकों को भेजकर वायरल करने की धमकी देने लगीं। तब युवतियों ने उनसे करीब चालीस हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए। जब और रकम की मांग की तो युवक ने देने से इनकार कर दिया और क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान, रहें सावधान
अनजान शख्स से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें
अनजान दोस्तों से वीडियो चैट करने से बचें
कभी भी किसी युवती की बातों में न आएं
अगर कोई ब्लैकमेल करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें