फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Homeopathic health camp to be organized in Amar Ujala office kanpur

निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 22 को, कानपुर अमर उजाला कार्यालय में होगा आयोजन

Tue, 17 Sep 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic health camp to be organized in Amar Ujala office kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से 22 सितंबर को निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। अमर उजाला कार्यालय, 89 गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट, अतुल माहेश्वरी मार्ग, कालपी रोड में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) और आरोग्य धाम, ग्वालटोली के सहयोग से शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोग्य धाम के डॉ. हेमंत मोहन समेत शिविर में शहर के कई प्रसिद्ध और वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक मरीजों का परीक्षण और उपचार करेंगे। शिविर में निशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण होगा। मरीजों को पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा छूट के साथ मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार से पंजीकरण शुरू
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस शिविर के लिए बुधवार से पंजीकरण शुरू हो गया है। मोटापा, मधुमेह, बीपी, हृदय रोग, गुर्दा, बाल रोग, एसिडिटी, कब्ज, पाइल्स, गैस, अपच, कमर, जोड़ों के दर्द, गठिया, लिवर, प्रोस्टेट, पेशाब संबंधी रोगों, महिला रोग, मौसमी बीमारियां, सर्दी, जुकाम, बुखार, चर्म रोग, शारीरिक कमजोरी आदि बीमारियों के उपचार के लिए 9335082053 पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

डॉ. वीसी आचार्या, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एचएमएआई
डॉ. आरती मोहन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आरोग्य धाम
डॉ. एसएन मिश्रा, पूर्व प्रोफेसर, पंडित जवाहर लाल नेहरू होमियोपैथिक कॉलेज, कानपुर
डॉ. एससी लाल, सेवानिवृत्त जिला होमियोपैथिक अधिकारी, पंडित जवाहर लाल नेहरू होमियोपैथिक कॉलेज, कानपुर
डॉ. महिमा शुक्ला, जिला होमियोपैथिक अधिकारी, पंडित जवाहर लाल नेहरू होमियोपैथिक कॉलेज, कानपुर
डॉ. आनंद चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू होमियोपैथिक कॉलेज, कानपुर
डॉ. आरके वशिष्ठ, पूर्व प्रोफेसर, पंडित जवाहर लाल नेहरू होमियोपैथिक कॉलेज, कानपुर
डॉ. जीडी शुक्ला, वरिष्ठ होमियोपैथिक फिजीशियन
डॉ. संतोष तिवारी, चिकित्साधिकारी, नगर निगम
डॉ. निरापति पांडेय, वरिष्ठ होमियोपैथिक फिजीशियन
डॉ. मनीष जैन, वरिष्ठ होमियोपैथिक गुर्दा रोग विशेषज्ञ
डॉ. अर्चना जैन, वरिष्ठ होमियोपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. स्मिता अग्रवाल, वरिष्ठ होमियोपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. श्यामली गुप्ता, वरिष्ठ होमियोपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. विनीता गुप्ता, वरिष्ठ होमियोपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ होमियोपैथिक बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ होमियोपैथिक हड्डी, जोड़ रोग विशेषज्ञ
डॉ. अभिषेक दीक्षित, वरिष्ठ होमियोपैथिक फिजीशियन
डॉ. आरके अग्निहोत्री, वरिष्ठ होमियोपैथिक हृदय रोग विशेषज्ञ
डॉ. अरुण दीक्षित, वरिष्ठ होमियोपैथिक चर्म रोग विशेषज्ञ
डॉ. प्रवीण जायसवाल, वरिष्ठ होमियोपैथिक नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ

रोटरी क्लब कानपुर वेस्ट का विशेष सहयोग

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले रोटरी क्लब कानपुर वेस्ट ने निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर में भी योगदान करने की पहल की है। क्लब के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सचिव यजुवेंद्र सिंह ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ओर से कराए जा रहे सामाजिक कार्यों को क्लब का सहयोग मिलता रहेगा। निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर में भी क्लब के सदस्य अपना संपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed