फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Homeopathic doctor burnt himself

झोलाछाप कह चिढ़ाया तो होम्योपैथिक डॉक्टर ने खुद को लगाई आग, शोला बन सड़क पर दौड़ा

Thu, 20 Feb 2020 09:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Feb 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic doctor burnt himself
डॉक्टर ने लगाई खुद को आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर कैंट में झोलाछाप कर चिढ़ाने पर एक होम्योपैथिक डॉक्टर ने पेट्रोल डाल खुद को आग लगा ली। आग के गोले की तरफ सड़क पर दौड़ने लगे। फिर क्लीनिक में घुस गए। जिससे वहां भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और डॉक्टर का निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजन अस्पताल से डॉक्टर को लेकर चले गए। फिलहाल वर्तमान में वह कहां भर्ती हैं, इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। चकेरी के लाल बंगला निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर इंद्रजीत सिंह का मीरपुर कैंट में क्लीनिक है। उनके साथ उनका डॉक्टर लड़का संदीप सिंह भी क्लीनिक पर बैठता है।
विज्ञापन


रेलबाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे क्लीनिक पर संदीप व कंपाउंडर प्रदीप था। तभी अचानक पेट्रोल डाल संदीप ने खुद को आग लगा ली। आग लगाते ही वह बाहर दौड़े। आग के गोले की तरह संदीप को देख इलाकाई लोग दहशत में आ गए। लोग पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस बीच संदीप क्लीनिक में घुस गए। जिससे वहां भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। उसके बाद परिजन व पुलिस ने संदीप को मॉल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पर, पुलिस को बगैर जानकारी दिये परिजन संदीव को वहां से लेकर चले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक संदीप का शरीर तकरीबन 60 फीसदी तक जल चुका है। बेहतर इलाज की जरूरत है।

मुकदमा दर्ज हो गया है, जाओगे जेल
इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि अभी तक जांच में पता चला कि कुछ लोग संदीप को चिढ़ाते थे। वो कहते थे कि संदीप झोलाछाप है। उस पर मुकदमा दर्ज हो गया है और वह जेल जाने वाला है। ये सुनकर वह लगातार परेशान हो रहा था। आशंका है कि इसी त्रस्त होकर उसने खुद को आग लगाई। हालांकि पुलिस अभी तक परिजनों ने कुछ खास बातचीत नहीं कर पाई है। इसलिए आग लगाने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

आर्थिक तंगी तो वजह नहीं
इंस्पेक्टर ने बताया कि एक चर्चा ये भी थी कि संदीप आर्थिक तंगी से परेशान थे। इसलिए उन्होंने आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। मगर इस बारे में पुलिस को कुछ ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी ली जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अगर चिढ़ाने की वजह से ऐसा किया है तो चिढ़ाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed