फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Home Minister rajnath singh in unnao

उन्नाव: आतंक के खात्मे के लिए जो कार्रवाई करनी पड़े हम करेंगे- गृहमंत्री राजनाथ

Sun, 10 Mar 2019 01:44 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Home Minister rajnath singh in unnao
उन्नाव पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज यूपी में उन्नाव जिले के भगवंतनगर में सभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा आर.आर.बी.एन. इंटर कॉलेज में आयोजित की गयी। यहां उनका स्वागत विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महाराज व विधायकों ने किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पांच वर्षों का समय पूरा हो रहा है, जनता ने भाजपा की सरकार बनाई थी और सरकार से जनता की अपेक्षाएं रही होंगी। हमारे प्रधानमंत्री ने देश को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। विरोधी भाजपा सरकार पर कोई भी टिप्पणी करें लेकिन हमारी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नही लगा सकते हैं। केंद्र में 2014 में मोदी सरकार आने के बाद विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। दुनिया की नजरों में आज भारत कमजोर देश नहीं रहा, अब वह ताकतवर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से बिगड़ रहे हालातों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते बनाकर रखने की कोशिश की। अटल जी खुद पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते बनाकर रखने चाहते थे जिसके लिए वह खुद चलकर पाकिस्तान गए थे।

आतंकी हमलों में हमारे सैनिकों की मौत हुई है। जिससे आक्रोशित हमारे प्रधानमंत्री ने बैठक कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की रणनीति बनाई और सैन्य कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आंतकियों के ठिकानों पर हमला किया। भारत ने पड़ोसी होने के नाते पड़ोसी धर्म निभाया है।


राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसते हुए गृहमंत्री बोले कि हमें चिंता होती है जब भारत देश में बैठीं कुछ राजनीतिक पार्टियां सैनिकों की शहादत पर सवाल उठाती हैं। 2008 के आतंकी हमले में सैनिक मारे गए तब कुछ नहीं किया गया। सेना के जवानों का अभिनंदन होना चाहिए। आतंक के खात्मे के लिए हमें जो कार्रवाई करनी पड़े हम जरूर करेंगे और ऐसे ही मुंह तोड़ जवाब देते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed