फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Home guards will be equipped with rifles: Minister

राइफल से लैस होंगे होमगार्ड : मंत्री

Mon, 10 Mar 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Home guards will be equipped with rifles: Minister
इटावा। प्रदेश सरकार के होमगार्ड जल्द ही राइफल से लैस दिखेंगे। यह दावा रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के पिता की बरसी में आए जिले के प्रभारी व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 300 राइफलें खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला कमांडेंट के साथ डिप्टी कमांडेंट को भी पिस्टल दी जाएगी। होमगार्ड को 92 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। दावा किया कि पिछली सरकारों में होमगार्डों को तीन लाख रुपये दुर्घटना बीमा मिलता था। भाजपा सरकार ने इसे अनुग्रह राशि के रूप में पांच लाख रुपये किया है। बैंकों से यह करार किया है कि होमगार्ड केवल अपना खाता बैंक में खोलकर संचालित करेंगे तो उनके साथ कोई भी हादसे में जान जाने पर बैंक 30 लाख रुपये देगा, जबकि विभाग उसके परिवार को पांच लाख रुपये की मदद देगा। होमगार्डों को दैनिक भत्ते को भी 375 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है। इसमें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता जोड़कर उन्हें 918 रुपये मिल रहे हैं। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed