{"_id":"65e034fb664fc7d2290eac80","slug":"home-guards-sons-nose-cut-with-a-knife-miscreants-took-away-cash-and-jewellery-targeted-three-houses-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: होमगार्ड के बेटे की चाकू से काटी नाक, नकदी और जेवरात ले उड़े बदमाश, तीन घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: होमगार्ड के बेटे की चाकू से काटी नाक, नकदी और जेवरात ले उड़े बदमाश, तीन घरों को बनाया निशाना
Thu, 29 Feb 2024 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:24 PM IST
सार
Hamirpur News: राठ कस्बे में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इसमें दो घरों में वारदात करने में सफल रहे, जबकि तीसरे घर में परिजनों के जाग जाने से भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने होमगार्ड के बेटे पर चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी देता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में चोरों ने तीन घरों में की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें दो घरों में चोरी का माल ले जाने में सफल रहे, जबकि तीसरे घर में लोगों के जाग जाने पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया। होमगार्ड के घर में चोरी करते समय पुत्र के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
राठ के महबूब नगर फरसौलियाना मोहल्ला निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार रात अपनी पत्नी प्रियंका के साथ कमरे में सो रहे थे। तभी उनके घर में ऊपर के रास्ते से चोर घुस आए और उनके पिता के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। तभी आहट पाकर उनकी पत्नी प्रियंका जाग गई।
विज्ञापन
चोरों को देखकर वीरेंद्र ने चोरों को ललकारा, तो जो उन्होंने उनके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। इससे उनकी नाक कट गई। बताया कि कर घर से कुछ ले नहीं जा पाए। वहीं, मोहल्ला निवासी खैराती ने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर 15 सौ रुपये व गुमटी में रखा सिगरेट गुटखा ले गए। सज्जू के घर से छह हजार नगद व सोने चांदी के जेवरात ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस में मामले की जांच पड़ताल की है।