फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Home guard misbehaved with Suheldev Party official, District President said not satisfied with the action

Farrukhabad: सुहेलदेव पार्टी के पदाधिकारी से होमगार्ड ने की अभद्रता, जिलाध्यक्ष बोले- कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

Tue, 12 Mar 2024 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Mar 2024 10:53 AM IST
सार

Farrukhabad News: एसओ आमोद सिंह से होमगार्ड के अभद्रता देने के संबंध में शिकायत की। एसओ ने होमगार्ड को बुलाकर डांट दिया। भविष्य में ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस कार्रवाई से जिलाध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए।

विज्ञापन
Home guard misbehaved with Suheldev Party official, District President said not satisfied with the action
थाने में खड़े सोहेलदेव पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में सुहेलदेव पार्टी के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष से होमगार्ड ने अभद्रता कर दी। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग कर एसओ से शिकायत की। एसओ ने होमगार्ड को बुलाकर डांट लगाई। नेताओं को समझाया।

विज्ञापन

नेता एसपी से शिकायत करने की बात कहकर चले गए। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी एक ग्रामीण ने रविवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतराम कश्यप के खिलाफ रुपये के लेन-देन के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

पुलिस संतराम कश्यप को थाने बुला लाई। थाने में मौजूद होमगार्ड ने संतराम का पीला गमछा उतार दिया। पार्टी को लेकर अपशब्द कहे। संतराम ने इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष संजय कश्यप को दी। सोमवार को जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे। एसओ आमोद सिंह से होमगार्ड के अभद्रता देने के संबंध में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई से जिलाध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए
एसओ ने होमगार्ड को बुलाकर डांट दिया। भविष्य में ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस कार्रवाई से जिलाध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए। एसपी से मिलने की बात कहकर चले गए। इस दौरान जिला प्रभारी रामकुमार कश्यप, महेंद्र सिंह, धनदेवी, सुधा देवी, दुर्वेश कुमार, सुशील कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed