{"_id":"633c191ec013b566b15f770d","slug":"home-guard-commits-suicide-by-coming-under-train-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, दो दिन पहले भतीजे ने दी थी धमकी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, दो दिन पहले भतीजे ने दी थी धमकी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 04 Oct 2022 08:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 04 Oct 2022 08:58 PM IST
सार
झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर एक 50 वर्षीय होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उसका भतीजा मकान पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह किड़ारी फाटक के पास होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने हत्याकर शव को ट्रैक में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी शिवशंकर (50) थाना खन्ना में होमगार्ड के पद पर तैनात था। मंगलवार की सुबह वह किसी वाहन से किड़ारी गांव के पास उतर गया और ट्रेन से कटकर जान दे दी। टहलने निकले ग्रामीणों ने जब ट्रैक पर शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सावित्री ने बताया कि उसके कोई पुत्र नहीं है। परिवार के लोग मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि दो अक्तूबर को भतीजे ने फोन कर घर खाली करने की धमकी दी थी। उसके बाद से पति परेशान रहते थे। उनकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। परिजन आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।