फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Holi was played with great enthusiasm in Mati Police Line and police stations

Kanpur News: माती पुलिस लाइन व थानों में जमकर खेली होली

Sat, 15 Mar 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Holi was played with great enthusiasm in Mati Police Line and police stations
कानपुर देहात। जिले में होली सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को माती पुलिस लाइन व थानों में पुलिस कर्मियों ने होली खेली। पहले गुलाल उड़ाया गया। इसके बाद रंगों की बौछार की गई। फाग गीत पर पुलिस कर्मी जमकर थिरके।
विज्ञापन

माती पुलिस लाइन में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की मौजूदगी में होली उमंग पूर्वक मनाई गई। रंगोत्सव पर पहले एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली खेली गई। एक दूसरे के गले मिले और बधाई दी। बाद में फायर टैंकर के पानी में रंग घोलकर रंगों की फुहार की गई। इसपर एसपी, एएसपी आदि परिवार समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन

रंगों की फुहार के बीच सभी पुलिस अधिकारी व कर्मी रंगों से सराबोर रहे। इसी प्रकार रूरा, डेरापुर, अकबरपुर, शिवली, रनियां समेत अन्य थानों में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को पकड़ कर रंग लगाया। जोश में दिखे पुलिस कर्मी उत्साह से लबरेज रहे। एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed