{"_id":"67e46239d4732b23e2094862","slug":"holi-milan-function-of-marwari-community-was-organized-kanpur-news-c-362-1-ka11003-121162-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फाग गायन और नृत्य प्रस्तुत कर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फाग गायन और नृत्य प्रस्तुत कर मोहा मन
विज्ञापन
मारवाड़ी समाज कानपुर की ओर से होली मिलन समारोह में शामिल सदस्य।
- फोटो : संगठन
कानपुर।
मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फतेहपुर शेखावाटी से आए देवकीनंदन शर्मा और उनकी मंडली ने फाग गायन और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर मारवाड़ी पंचांग पत्रिका का विमोचन किया गया। अध्यक्ष सत्यनारायण सिंहानिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मारवाड़ी समाज के सदस्यों को एक धागे में पिरोना है। समाज के लिए वरिष्ठ लोगों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
यहां पर उपाध्यक्ष नंदलाल कसेरा, अनिल परसरामपुरिया, मंत्री भूपेंद्र गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश कुमार भगत, सुनील मुरारका, संजय अग्रवाल, सुशील तुलस्यान, अरुण सिंहानिया, सुनील केड़िया आदि रहे।