फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   holi

होलिका दहन आज, कल उड़ेगा अबीर-गुलाल

Sun, 28 Mar 2021 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
holi
अकबरपुर में दुकान से गुलाल खरीदती युवती। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सोमवार को हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग रंग-अबीर से सराबोर होंगे। त्योहार को मनाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इससे पूर्व रविवार को होलिका दहन होगा। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में होलिका दहन की तैयारियां की गई है। इसे लेकर लोग लकड़ियां, पुआल आदि जमा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

ज्योतिष के जानकार पतारी गांव के आचार्य प्रियंक दीक्षित ने बताया कि 28 मार्च की दोपहर 01:53 बजे भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में प्रदोष काल में होलिका दहन करना शुभ फलदायी माना जाता है। होलिका दहन के दिन इस साल स्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्ध योग रहेगा। उन्होंने बताया कि पंचांग की गणना के अनुसार रविवार को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:37 बजे से रात 08:56 बजे तक है। बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में पवित्र अग्नि जलाई जाती है, और अग्नि में जौ एवं चने को भूंज कर खाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि उस पवित्र अग्नि में भुने हुए चने और जौ खाने से हमारे अंदर की बुराई और दुर्भाग्य का अंत होता है और हमारे भीतर अच्छे संस्कार का अभ्युदय होता है।
विज्ञापन

होलिका दहन की रात ग्रहों का संयोग
कानपुर देहात। आचार्य प्रियंक दीक्षित ने बताया कि इस बार होलिका दहन की रात गुरु और शनि बीते साल की तरह एक ही राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसा संयोग दुर्लभ माना जाता है। होलिका दहन की रात इस बार शुक्र अपनी उच्च राशि में होंगे और सूर्य मित्र राशि में। ग्रहों का यह संयोग अच्छा माना जाता है। बताया कि विघ्न बाधा दूर करने के लिए ग्रह के अनुसार होलिका दहन में अलग-अलग लकड़ी व सामग्री को अपने सिर के ऊपर सात बार घुमाकर डालें। इस दौरान अपनी समस्याओं को मन में रखें और भगवान विष्णु के नाम से स्नान करते हुए उस अग्नि को प्रणाम करें और अपने घर आ जाएं। इससे आपकी समस्याएं सफलता में रुकावट आदि दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लोगों ने जमकर की खरीदारी
कानपुर देहात। शनिवार को होली को तैयारियां जोरों पर हैं। चिंह्नित स्थलों पर होली बढ़ाने में युवा जुटे रहे। लोगों ने उपले व बल्ले आदि भी होली में एकत्र किए। अकबरपुर में बाजार के दिन होने की वजह से भीड़ रही। रंग, पिचकारी, किराना व मिठाई आदि की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। पैकेट बंद सुंगधित गुलाल की मांग अधिक रही। सब्जी बाजार में भी खूब खरीदारी हुई। मिठाई दुकानों पर रेडीमेड गुझिया की खरीद भी खूब हुई। बाढ़ापुर रोड पर खोया बाजार में सुबह से ही दुकानें सज गई। यहां 350 रुपये से लेकर 450 रुपये तक में खोया बिका। कपड़ा दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। बच्चों को जहां रंग और पिचकारी अपनी ओर आकर्षित करती रही। वहीं युवाओं को तरह-तरह का मास्क और कैप खूब भाए। बाजार में त्योहारी रौनक से दुकानदार खुश नजर आए।

रंग खेलने के दौरान बरतें सावधानी
कानपुर देहात। होली पर रंग खेलते समय विशेषज्ञों ने बेहद सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जिला अस्पताल, अकबरपुर के सीएमएस डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि आंख की सुरक्षा का ध्यान रखें और हर्बल रंग-गुलाल का ही प्रयोग करें। रंग खेलने से पहले शरीर पर जैतून का तेल लगाएं। जिससे रंग छुड़ाने में दिक्कत न हो। दूसरे की भावना का पूरा ख्याल रखें। रंग खेलने के दौरान किसी से जबरदस्ती नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed