Holi 2023: खूब खेलें होली पर बरतें सावधानी, भूलकर भी न करें ये गलती
गाइडलाइन
क्या करें
- होली खेलने से पहले अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर (नारियल का तेल, एलोवेरा, जैतून का तेल) लगाएं। इसके बाद सन स्क्रीन का प्रयोग करें।
- शरीर और बालों को कपड़े से पूरी तरह कवर करके होली खेलें।
- होली खेलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें।
- हर्बल रंगों और गुलाल का प्रयोग करें।
- शरीर से रंग हटाने के लिए हल्का साबुन, शैंपू, बेसन और शहद से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें।
- त्वचा पर किसी तरह का रिएक्शन होने पर तुरंत पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं, फिर चिकित्सीय परामर्श लें।
क्या न करें
- केमिकल वाले रंग का बिल्कुल प्रयोग न करें।
- बहुत देर तक शरीर पर रंग न लगा रहने दें।
- धूप में देर तक होली न खेलें।
- एक ही बार में पूरा रंग साफ करने का प्रयास न करें।
- रंग आंख में जाए तो हल्के गुनगुने पानी से धोएं, सामान्य एंटी बायोटिक, लुब्रीकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
- नाक, मुंह में रंग जाने पर हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।