फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hockey national championship haryana beat uttar pradesh

हॉकी के मिश्रित वर्ग में हरियाणा बना चैंपियन, यूपी को 5-4 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Fri, 27 Sep 2019 09:37 AM IST
शाहरुख खान स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Sep 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
hockey national championship haryana beat uttar pradesh
हरियाणा ने जीता खिताब - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क में चल रही 5ए साइड हॉकी चैंपियनशिप के महिला व पुरुष मिश्रित वर्ग में यूपी को हराकर हरियाणा की टीम चैंपियन बनी। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने 6-3 से ओडिशा को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटका को 8-4 से हराकर यूपी की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में हरियाणा ने यूपी को 5-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


मिश्रित वर्ग के पहले लीग मैच में ओडिशा ने महाराष्ट्र को 7-5 से हराया। पहले हॉफ में ओडिशा की तरफ से तीन व महाराष्ट्र की तरफ से एक गोल किया गया। दूसरे हॉफ में महाराष्ट्र की टीम ने छह गोल मारे और ओडिशा की तरफ से चार और गोल किए किए। दूसरे मैच में हरियाणा ने झारखंड को 6-4 से हरा दिया। 
विज्ञापन


पहले हॉफ में झारखंड व हरियाणा का स्कोर 3-2 था। दूसरे हॉफ में झारखंड की तरफ से कुल चार ही गोल मारे गए और हरियाणा की टीम छह गोल मारकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। तीसरे मैच में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 7-1 से हरा दिया। कर्नाटक ने पहल हॉफ में तीन गोल किए। दूसरे हॉफ में कर्नाटक ने चार और गोल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु की तरफ से मात्र एक गोल किया गया वह भी दूसरे हॉफ में। चौथे मैच में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 6-4 से हराया। पहले हॉफ में यूपी की तरफ से दो गोल और पंजाब की तरफ से एक गोल किया गया। दूसरे हॉफ में पंजाब की तरफ से तीन गोल हुए। यूपी की टीम चार गोल मारकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। फाइनल का शुभारंभ एडीएम सिटी विवेक कुमार, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह, खेल डायरेक्टर आरपी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

सेमीफाइनल में बाहर हुई ओडिशा

मिश्रित वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने ओडिशा को 6-3 से हराया। हरियाणा की अन्नू ने पहले व तीसरे मिनट में लगातार दो गोल मारे। इसके बाद चौथे मिनट पर प्रदीप ने तीसरा गोल किया। दसवें मिनट पर ओडिशा के सुशील ने टीम के लिए पहला गोल मारा। दूसरे हॉफ में ओडिशा के अलिबर्ट ने 13वें मिनट पर दूसरा गोल किया। हरियाणा के प्रदीप ने 14वें मिनट पर फिर चौथा गोल मारा और 17वें मिनट पर कप्तान मनदीप ने पांचवां गोल किया। 18वें मिनट पर ओडिशा के प्रसाद ने तीसरा गोल और 19वें मिनट पर हरियाणा के मनदीप ने छठवां गोल किया।

यूपी ने कर्नाटक को 8-4 से हराया
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी ने कर्नाटक को 8-4 से हराया। यूपी ने पहले हॉफ में लगातार पांच गोल मारे। दूसरे हाफ में कर्नाटक के मोहम्मद राहील ने पहला गोल किया। 14वें मिनट पर अभरण ने दूसरा गोल किया। 16वें मिनट पर यूपी के राज कुमार ने छठवां गोल मारा। कर्नाटक के राहील ने 17वें मिनट पर तीसरा गोल किया। यूपी के सैफ ने 18वें मिनट पर सातवां गोल किया। उसी पल कर्नाटक के राहील ने अपनी टीम के लिए चौथा गोल मारा और 20वें मिनट पर यूपी के सैफ ने आठवां गोल मार कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

फाइनल में भिड़ी यूपी व हरियाणा

मिश्रित वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूपी व हरियाणा की जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें यूपी को 5-4 से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा ने पहले हॉफ में एक के बाद एक लगातार चार गोल मारे। दूसरे हॉफ के 12वें मिनट, 13वें मिनट व 17वें मिनट पर राज कुमार ने लगातार तीन गोल मारे। हरियाणा के प्रदीप ने 18वें मिनट पर पांचवां गोल किया। यूपी के कप्तान मोहम्मद आमिर ने 19वें मिनट पर चौथा गोल किया।

हरियाणा के प्रदीप को ग्रीन कार्ड
फाइनल में हरियाणा के प्रदीप ने यूपी टीम के एक खिलाड़ी धक्का देकर गेंद छीनने का प्रयास किया था। इस पर रेफरी ने प्रदीप को चेतावनी दी। दूसरे हॉफ गोल में फिर से प्रदीप ने यूपी के खिलाड़ी को कोहनी मार कर बॉल छीन ली। जिस पर रेफरी ने उसे ग्रीन कार्ड दिखाकर मैदान के बाहर भेज दिया।

मिश्रित वर्ग पर एक नजर 
5ए साइड हॉकी में कुल पांच खिलाड़ी एक टीम की तरफ से खेलते हैं। मिश्रित वर्ग के मुकाबले में एक टीम में दो महिला व तीन पुरुष खिलाड़ी होते हैं। जिसमें से एक गोलकीपर शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed