फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hit and Run: five year old innocent child playing outside the house was hit by car, death

हिट एंड रन: घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम पर चढ़ी कार, मौत

Wed, 25 Sep 2024 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2024 09:48 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ के सरैयां में कार बैक करते समय घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम चपेट में आ गई। जिससे बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hit and Run: five year old innocent child playing outside the house was hit by car, death
घर के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 15 दिन पहले बर्रा में कार से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत के बाद ऐसी ही घटना बुधवार को जाजमऊ में हुई। सरैयां में बैक करते समय एक कार घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची पर चढ़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। थाने में चली पंचायत के बाद परिजनों ने कोई भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जाजमऊ के सरैयां निवासी आफताब बिहार के दरभंगा में मिठाई बनाने का कारखाना चलाते हैं। यहां पर उनकी पत्नी, चार बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। आफताब के भाई शमशेर आलम ने बताया कि बुधवार शाम को पांच वर्षीय भतीजी सादिया घर के बाहर खेल रही थी। तभी इलाके का ही युवक टैक्सी कार बैक कर रहा था। इसी दौरान सादिया चपेट में आ गई। युवक की ही कार से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने दुर्घटना बताते हुए कार्रवाई से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

समय से मिल जाता इलाज तो बच सकती थी जान
सादिया एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने पहले कांशीराम फिर हैलट भेज दिया। इस बीच बच्ची का अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि अगर समय से इलाज मिल जाता तो बच्ची की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed