फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hit and Run, Drug addict ran the car, hit two, rickshaw puller along with girl injured, admitted to hospital

Hit and Run: नशेबाज ने दौड़ायी कार...दो को मारी टक्कर, बच्ची सहित रिक्शा चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Oct 2023 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। एक युवक को मौके से भीड़ ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Hit and Run, Drug addict ran the car, hit two, rickshaw puller along with girl injured, admitted to hospital
मां रिंकी के साथ घायल बच्ची काव्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के पनकी कला निवासी सोनू की दो साल की बच्ची काव्या घर के बाहर पलंग पर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार नशे में धुत कार चालक ने पलंग में टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाकाई लोगों आता देख कार सवार दो युवक मौके से भागने लगे।

विज्ञापन

इस दौरान कार ने रिक्शे में भी टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने  निजी  अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बच्ची की मां रिंकी प्राथमिक उपचार के बाद कर चालक पर कार्रवाई करने के लिए बच्ची को गोद मे लेकर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

घटना के बाद इलाकाई लोगों ने कार सवार को दौड़ाया, जिसमे कार सवार एक युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, दूसरे युवक को लोगों ने दबोच कर जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने ईट-पत्थर से कार के शीशे तोड़ दिए। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed