{"_id":"24cf28eb684a7fd7d0acd7db720ad760","slug":"histrysheater-killed-his-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 21 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्वल के करबिगवां गांव में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर मिथुन सिंह भदौरिया ने तमंचे से गोली मारकर अपनी पत्नी रत्ना देवी की हत्या कर दी। रत्ना के पिता शिवरतन ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न देने पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पति, सास, दो देवर और देवरानी के खिलाफ उत्पीड़न और हत्या की एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है, बाकी लोग भाग निकले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली सिर में फंसी मिली है जो रिवाल्वर या पिस्टल की है। मिथुन की शादी वर्ष 2012 में फतेहपुर जिले के जाफरगंज बिंदौर निवासी रत्ना (23) से हुई थी। बच्चे नहीं हैं।
परिवार में सास रमा, दो देवर शिवा व सनी, एक देवरानी निशा हैं। निशा के पति शिवा सीआरपीएफ में हैं, यह 15 दिन की छुट्टी पर यहीं थे। सुबह किसी बात पर मिथुन और रत्ना में झगड़ा हुआ और इसके बाद मिथुन ने रत्ना के सिर में गोली मार दी। जब पुलिस पहुंची तो घर के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद था।
विज्ञापन
बाहर रखे शव के पास सास रमा बैठी थीं। बाकी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मिथुन का कमरा खोला तो वहां जमीन पर खून फैला मिला। तमंचा नहीं मिला। रमा ने बताया कि महाराजपुर और नर्वल में बदमाशों की आवाजाही के चलते बेटा तकिये के नीचे तमंचा रखकर सोया था जो किसी समय दग गया और बगल में लेटी रत्ना की मौत हो गई। लेकिन, तकिया और बिस्तर पर खून न मिलने से रमा की बात झूठी लग रही है।
कमरे में पुलिस को रत्ना के कान का बाला टूटा मिला। इससे झगड़ा होने की पुष्टि हुई। मायके पक्ष ने पुलिस पर ससुराल वालों से मिलीभगत का आरोप लगाया। रत्ना के पिता शिवरतन व भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि थाने में उनसे कहा गया कि गरीब आदमी हो, समझौता कर लो। शिकायत करने पर सीओ सदर अमित राय पहुंचे। कुलदीप ने कहा कि रक्षाबंधन में बहन मायके आई थी।
तब बहनोई पहुंचा था और वहां से मारपीट कर ससुराल ले आए थे। नर्वल एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस दहेज उत्पीड़न व संबंध दोनों बिंदु पर छानबीन कर रही है। मिथुन पर नर्वल, महाराजपुर, चकेरी, बिधनू व फतेहपुर के दो थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कानपुर में एक सर्राफ को गोली मारकर लूटने में भी इसका नाम आया था।