फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History sheeter murdered in Kanpur, three arrested

हिस्ट्रीशीटर की हत्या: दोस्त के बहनोई ने साथियों संग मिलकर की वारदात, तीन गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 08 Oct 2022 07:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Oct 2022 07:09 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर शालू की हत्या कर दी गई। भाई शेरू ने बताया कि उसके घर के बगल में स्थित मस्जिद के कैमरे में तीन आरोपी कैद हुए थे। जबकि एक युवती भी घर से कुछ दूरी पर खड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
History sheeter murdered in Kanpur, three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जूही के परमपुरवां निवासी हिस्ट्रीशीटर शालू पागल (25) की नशे में विवाद के बाद दोस्त के बहनोई ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव रावतपुर में रेलवे लाइन के किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं एक आरोपी अभी भी पकड़ से दूर है। इधर पुलिस ने बवाल की आशंका के चलते मोहल्ले में आरआरएफ के साथ सर्किल की फोर्स तैनात की गई है। शालू दादा नगर स्थित चप्पल फैक्टरी में काम करने के साथ ही किराये पर ऑटो चलता था। उसके खिलाफ जूही थाने में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


शालू के भाई शेरू ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे दर्शनपुरवा निवासी शिवम बांगड़ु, अमित जायसवाल और सनी अपने साथ शालू को ले गए थे। इसके बाद से शालू नहीं लौटा। परिजनों ने शिवम और उसके तीन साथियों के खिलाफ जूही थाने में तहरीर दी थी। इस बीच गुरुवार सुबह शालू का शव रावतपुर रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेरू ने जूही थाने में शिवम, सनी, अमित, बेटू उर्फ बिट्टू शुक्ला और जीशान के खिलाफ अपहरण कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि जीशान फरार है। आरोपियों ने बताया कि नशेबाजी में विवाद हो गया था। इसके बाद चोरों ने शालू की हत्या कर दी। इसके साथ उसका शव ऑटो में लादकर फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया।

जेल में हुई थी बेटू शुक्ला से दोस्ती
आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2017 में एक कुत्ता व्यापारी की हत्या में फजलगंज पुलिस ने दर्शनपुरवा निवासी बेटू शुक्ला को जेल भेजा था। इसबीच जूही पुलिस ने भी रंगदारी के मामले में शालू को जेल भेजा था, जहां दोनों में दोस्ती हो गई थी। जमानत पर छूटने के बाद दोनों एक दूसरे के घर आते जाते थे। इस दौरान शालू की मुलाकात बेटू शुक्ला के बहनोई शिवम बांगड़ुसे हुई थी। 

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग तो नहीं बनी हत्या की वजह
शेरू ने बताया कि शालू अक्सर बेटू के घर जाता था। वहां बेटू के दोस्त हर्षू की प्रेमिका से शालू के प्रेम संबंध हो गए थे। वह अक्सर बेटू के घर जाता तो अपनी प्रेेमिका के घर रुक जाता था। कहीं न कहीं ये बात बेटू और हर्षू को खटकती थी। उसकी प्रेमिका जब वीडियो बनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी तो शिवम की पत्नी भद्दे कमेंट करती थी। जिसका शालू अक्सर विरोध करता था। वहीं शिवम की पत्नी जब वीडियो अपलोड करती तो उसकी प्रेमिका कमेंट करती थी। जिसके चलते शिवम शालू से रंजिश रखने लगा था।

हत्या का सूत्रधार रहा अमित
पुलिस के अनुसार शालू हत्याकांड में सबसे बड़ा हाथ अमित का है। दरअसल बुधवार को नशेबाजी के बाद अमित ने शिवम से कहा कि शालू अक्सर तुम्हारे साले बेटू को गाली देता है। इससे नाराज शिवम अपने साथी अमित और सनी के साथ शालू के घर पहुंचा। जहां बेटू और शालू का आमना सामना कराने के बहाने शालू के ऑटो से उसे लेकर दर्शनपुरवा पहुंचे। वहां बेटू के न मिलने पर शालू से तीनों की कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसके बाद उन्होंने शालू की हत्या कर दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे आरोपी
भाई शेरू ने बताया कि उसके घर के बगल में स्थित मस्जिद के कैमरे में तीन आरोपी कैद हुए थे। जबकि एक युवती भी घर से कुछ दूरी पर खड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

हत्या से पहले बहन को किया था कॉल
भाई शेरू ने बताया कि बुधवार देर रात करीब पौने एक बजे शालू ने बहन नसीमा बानो को कॉल कर मारपीट करने की जानकारी दी थी। वह कह रहा था कि ये लोग हमें मार डालेंगे। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed