फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   History Sheeter killed one in chitrakoot

चित्रकूट: हिस्ट्रीशीटर ने तीन लोगों को ट्रैक्टर से रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 07 May 2020 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 May 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter killed one in chitrakoot
हिस्ट्रीशीटर ने तीन लोगों को ट्रैक्टर से रौंदा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव में बुधवार रात एक हिस्ट्रीशीटर ने गांव के युवक की ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर दी। विद्युत विभाग के तार को लेकर गांव के ही दो पक्षों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे अजीत नारायण (47) पुत्र अमर सिंह अपने पुत्र नवनीत सिंह (30) व पड़ोसी हरिशंकर पुत्र रामखेलावन अपने दरवाजे में चारपाई पर बैठे थे। तभी वहां अचानक अरुण कुमार पटेल (40) पुत्र हरि चरण सिंह पटेल तेज रफ्तार अपना ट्रैक्टर लेकर आया और तीनों के ऊपर चढ़ा दिया।
विज्ञापन


जिसके चलते हरिशंकर की मौके पर मौत हो गई। अजीत नारायण व नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहाड़ी अस्पताल से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक अरुण कुमार को पकड़कर जमकर पीटा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार अरुण कुमार पटेल पुराना हिस्ट्रीशीटर है। मृतक के परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed