Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History-Sheeter Gaurav Jain Injured in Police Encounter in Kanpur's Chakeri

Kanpur: चकेरी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर अपराधी गौरव जैन के पैर में लगी गोली

Mon, 27 Jul 2026 10:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 10:00 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवा में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार स्कूटी से जा रहे बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान लाल बंगला निवासी गौरव जैन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
History-Sheeter Gaurav Jain Injured in Police Encounter in Kanpur's Chakeri
पुलिस मुठभेड़ में घायल गौरव जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिगवां में पुलिस और शातिर अपराधी के बीच देर रात सीधी मुठभेड़ हो गई। अहिरवा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली शातिर अपराधी के पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल घायल बदमाश को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरवा में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, पुलिस पर की थी फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, चकेरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम अहिरवा के पास सनिगवां मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया।

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही युवक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शातिर अपराधी मौके पर ही ढेर हो गया।





लाल बंगला का रहने वाला है शातिर गौरव जैन

मुठभेड़ में घायल हुए शातिर अपराधी की पहचान लाल बंगला निवासी गौरव जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गौरव जैन बेहद दुस्साहसिक और शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट जैसे एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी समेत कई थानों की फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed