{"_id":"5f91d2f58ebc3e9b97750746","slug":"history-sheeter-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, दर्ज हैं 10 आपराधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, दर्ज हैं 10 आपराधिक मामले
Fri, 23 Oct 2020 12:57 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव में हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घरेलू कलह बता रहे हैं। मृतक पर चित्रकूट और बांदा जनपद में 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। एक अन्य घटना में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
सौरभ शुक्ला (45) पुत्र केदारनाथ ने घर में सीलिंग फैन में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। गुरुवार को सुबह पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा। शव टंगा मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी रानी ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद पति सोने चला गया था। हालांकि पुलिस रात में पत्नी से झगड़ा होने की बात कह रही है। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
सीओ सत्यप्रकाश शर्मा व अतर्रा इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मृतक चित्रकूट में अपहरण की घटना में जेल से एक सप्ताह पहले छूटकर आया था। अतर्रा थाने में 10 मुकदमें दर्ज हैं।
उधर, थाना क्षेत्र के अंश भग्गू का पुरवा में कंचन (26) पत्नी चंद्रशेखर ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की देर शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति की नजर पडने पर उसने फंदे से उतारकर उसे सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।