फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   His health deteriorated and he died before reaching the hospital.

Kanpur News: तबियत बिगड़ी अस्पताल पहुंचने के पहले दम तोड़ा

Tue, 13 Jan 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
His health deteriorated and he died before reaching the hospital.
कानपुर। गलन भरी ठंड में धमनियों और नसों के सिकुड़ने से लोगों की तबियत अचानक बिगड़ रही है। चक्कर और बेहोशी आती है और सांस की डोर टूट जा रही है। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में सोमवार शाम 5.30 बजे तक आठ रोगी मृतावस्था में आए। वहीं हैलट में एक रोगी को मृतावस्था में लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि तबियत बिगड़ने पर इधर-उधर भटकने के बजाए सीधे अस्पताल आएं।
विज्ञापन

एलपीएस कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार की ओपीडी में 1165 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें एक चौथाई रोगियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिला है। हार्ट अटैक का लक्षण लेकर आए 68 रोगियों को भर्ती किया गया है। इसके साथ ही रविवार की इमरजेंसी में 145 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। इसके अलावा आठ रोगी मृतावस्था में अस्पताल लाए गए।
विज्ञापन

हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के 13 रोगियों को भर्ती किया गया। सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि रात आठ बजे तक 49 रोगी मेडिसिन की इमरजेंसी में भर्ती किए गए। ओपीडी में 275 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विशेषज्ञों का कहना है कि छाती में भारीपन, सांस फूलना, कमजोरी, चक्कर, बेहोशी आदि लक्षण आने पर इधर-उधर न भटकें, सीधे अस्पताल आएं। इससे गोल्डन आवर मिल जाएगा और जान बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed