फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hirni House Collapse: Family Refuses Last Rites Until Compensation, Four Bodies Await Funeral

कानपुर हिरनी हादसा: एक ही आंगन से उठीं पिता और तीन बेटियों की अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव

Mon, 07 Sep 2026 10:01 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 10:01 AM IST
सार

साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद सोमवार सुबह गांव में मातम के साथ आक्रोश भी नजर आया। रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद जब एंबुलेंस चार शवों को लेकर आधी रात के बाद हिरनी गांव पहुंची तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hirni House Collapse: Family Refuses Last Rites Until Compensation, Four Bodies Await Funeral
हिरनी गांव हादसा - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार को कच्चा मकान गिरने से हुई चार मौतों के बाद सोमवार सुबह पूरा गांव गम में डूब गया। एक ही आंगन से पिता और तीन बेटियों की चार अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। जिस घर में बेटियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां सोमवार को चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10:15 बजे हिरनी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया था। मलबे में गृहस्वामी मुकेश सिंह वैश्य (45) और उनकी चार बेटियां माया (16), नीतू (12), पल्लवी (7) और काजल उर्फ लक्ष्मी (19) दब गई थीं। ग्रामीणों ने राहत और बचाव शुरू कर चारों को मलबे से बाहर निकाला था। हादसे में मुकेश, माया, नीतू और पल्लवी की मौत हो गई, जबकि काजल गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hirni House Collapse: Family Refuses Last Rites Until Compensation, Four Bodies Await Funeral
हिरनी मकान हादसा - फोटो : amar ujala

आवास मिल जाता तो शायद न आती यह नौबत

सुबह ग्राम प्रधान संजय गुप्ता जब अंतिम संस्कार की तैयारी को लेकर परिवार के पास पहुंचे तो ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतक मुकेश सिंह के भाई अशोक सिंह अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते परिवार को आवास मिल गया होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया कि हादसे के बाद से प्रशासन की ओर से मदद और कार्रवाई के आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

विज्ञापन

Hirni House Collapse: Family Refuses Last Rites Until Compensation, Four Bodies Await Funeral
हिरनी गांव हादसा - फोटो : amar ujala

आधी रात के बाद गांव पहुंची चारों की पार्थिव देह

रविवार देर रात पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब रात दो बजे चारों के शव गांव पहुंचे। एक साथ चार शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ग्रामीण भी मृतक परिवार के घर पहुंच गए। रातभर गांव में मातम पसरा रहा।

Hirni House Collapse: Family Refuses Last Rites Until Compensation, Four Bodies Await Funeral
हिरनी मकान हादसा - फोटो : amar ujala

एक साथ उठीं चार अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव

तहसील प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए दी गई आर्थिक सहायता के बाद सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, नीतू व पल्लवी की अर्थियां एक साथ घर से उठीं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की अर्थियां देखकर ग्रामीणों की आंखें छलक उठीं।

अर्थियों के पीछे सैकड़ों महिलाओं की भीड़ चल रही थी। गांव का शायद ही कोई ऐसा परिवार रहा हो, जो इस अंतिम विदाई में शामिल न हुआ हो। मृतक परिवार के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और पूरे गांव में मातम के साथ घटना को लेकर आक्रोश भी दिखाई दिया।

मूसानगर घाट ले जाए गए शव

प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहनों से चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी के किनारे स्थित मूसानगर घाट ले जाया गया। एक साथ पिता और तीन बेटियों की अंतिम विदाई ने पूरे गांव को झकझोर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल काजल का अस्पताल में इलाज जारी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed