{"_id":"612d2d778ebc3eb77922dd26","slug":"hina-of-kanpur-trapped-in-kabul-with-three-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन बच्चों संग काबुल में फंसी कानपुर की बेटी, पति ने मां को फोन कर कहा- हिना को बचा लो वरना तालिबानी मार डालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन बच्चों संग काबुल में फंसी कानपुर की बेटी, पति ने मां को फोन कर कहा- हिना को बचा लो वरना तालिबानी मार डालेंगे
Tue, 31 Aug 2021 12:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:42 AM IST
सार
एडवोकेट मोहम्मद आरिफ खान ने विदेश मंत्रालय से व्हाट्सएप पर संपर्क कर हिना और उसके बच्चों को वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन
हिना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही निवासी हिना भी अपने तीन बच्चों के साथ काबुल में फंसी है। फोन पर उसने अपनी मां से जान बचाने की गुहार लगाई है। दरअसल, उसके पति ने मां को फोन कर कहा था कि पैसा खर्च करो और अपनी बेटी को बचा लो, नहीं तो तालिबानी उसे मार डालेंगे।
इसके बाद मां ने व्हाट्सएप कॉल कर बेटी से बात की तो उसने आपबीती सुनाई। उन्होंने अपने दामाद पर बेटी को अफगानिस्तान ले जाकर बेचने और शोषण करने का आरोप लगाकर बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी है। वहीं वकील के माध्यम से पीएमओ कार्यालय में ऑनलाइन सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है।
चुन्नन की बिल्डिंग निवासी समीरुन निशा ने बताया कि उनकी बेटी हिना वर्ष 2012 में नौकरी के सिलसिले में मुंबई निवासी अपने चाचा के पास गई थी। वहीं उसकी मुलाकात नूर मोहम्मद से हुई। काबुल का रहने वाला नूर मोहम्मद मुंबई सेंट्रल के सात रास्ते, जीजा माता महालक्ष्मी में रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के कुछ साल बाद नूर उनकी बेटी को अफगानिस्तान ले गया। इसके बाद से वह लौटी नहीं। आरोप है कि नूर उनकी बेटी को अफगानिस्तान ले गया और वहीं बेचकर खुद मुंबई भाग आया। वहां बेटी को यातनाएं दी जाने लगीं। शनिवार रात नूर मोहम्मद ने फोन कर बेटी को बचाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने हिना को फोन किया तो दामाद की करतूत खुल गई।
व्हाट्सएप पर किया विदेश मंत्रालय से संपर्क
एडवोकेट मोहम्मद आरिफ खान ने विदेश मंत्रालय से व्हाट्सएप पर संपर्क कर हिना और उसके बच्चों को वापस लाने की मांग की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से अफगानिस्तान की विषम परिस्थितियों से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार की ओर से भारतीयों को वापस लाने के प्रयासों के बारे में बताया गया। साथ ही हिना व उसके तीनों बच्चों से संबंधित अभिलेख मांगे हैं।