फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Himalayan winds will increase the cold and mercury will fall at night

UP: हिमालयी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड और गिरेगा रात में पारा, फेंगल चक्रवात के असर से आएंगे उच्च श्रेणी के बादल

Sat, 30 Nov 2024 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Nov 2024 07:17 PM IST
सार

Kanpur News: हिमालयी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी और रात में तापमान गिरेगा। वर्ष 2020 के बाद 29-30 नवंबर की रात सबसे सर्द रही।

विज्ञापन
Himalayan winds will increase the cold and mercury will fall at night
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालयी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लेकर आएंगी। इससे रात का पारा और गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक तरफ तो उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंडक लेकर आ रही हैं और दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से चले फेंगल चक्रवात के कारण माहौल में नमी आ रही है। इससे बादल आएंगे जिससे दिन की धूप मद्धम होगी और अधिकतम तापमान नीचे आएगा। शनिवार को वर्ष 2020 के बाद 29-30 नवंबर की रात सबसे सर्द रही है।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि बादल आने और ठंड बढ़ने से धुंध और कोहरा में इजाफा हो सकता है। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में छह सौ मीटर रही है। पांच दिनों तक हल्की धुंध और कोहरा के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से कम हो गए हैं। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 0.4 और न्यूनतम 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इसके और कम होने के आसार हैं। इससे ठंडक और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

ठंडक बढ़ेगी
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। यह अभी जम्मू-कश्मीर के पास है। इसके आने से ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबार और बारिश तेज होगी। इसकी वजह से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों के माहौल को और सर्द करेंगी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। फेंगल चक्रवात का भी हल्का असर कानपुर परिक्षेत्र पर आएगा। इससे बादल आएंगे। इससे धूप में कमी होगी। इससे रात और दिन दोनों के तापमान कम होते जाएंगे और ठंडक बढ़ेगी। इस वक्त वाराणसी और आसपास के स्थानों पर बादल आने लगे हैं। किसानों को सलाह है कि अपने खेतों में सिंचाई कर नमी बनाए रखें।

तापमान
अधिकतम- 25.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 8.8 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed