फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High voltage drama of a young man set fire to the house family said he is a drug addict and mentally ill

Hamirpur: युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा…घर में लगाई आग, परिजन बोले- नशे का आदी और मानसिक बीमार है

Thu, 13 Mar 2025 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Mar 2025 02:24 PM IST
सार

Hamirpur News: पिता ने बताया कि शराब के नशे में शादी की बात को लेकर अक्सर घर में लडाई झगड़ा करता है। आग से हुए नुकसान को लेकर राजस्व टीम आकलन कर रही है। मौदहा कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। युवक ने परिजनों से कहासुनी के बाद आग लगाई थी।

विज्ञापन
High voltage drama of a young man set fire to the house family said he is a drug addict and mentally ill
पुलिस की गिरफ्त में युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में शादी न होने से नाराज युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर में आग लगा दी। फिर सामान फेंकना शुरू कर दिया। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस, फायरब्रिगेड की टीम ने मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन

मौदहा कस्बे के मोहल्ला बांघा में रमेश विश्वकर्मा के घर से धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि रमेश के पुत्र दिनेश ने शादी नहीं होने से नाराज होकर अपने घर में आग लगा दी है।  आग लगाने के बाद दिनेश ने छत से सामान भी फेंकना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

शराब का आदी और मानसिक विक्षिप्त है युवक
मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा रमेश के बड़े पुत्र का सामान जलकर राख हो गया। परिजन दिनेश को शराब का आदी और मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं।

विज्ञापन

High voltage drama of a young man set fire to the house family said he is a drug addict and mentally ill
पुलिस की गिरफ्त में युवक - फोटो : amar ujala

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
पिता ने बताया कि शराब के नशे में शादी की बात को लेकर अक्सर घर में लडाई झगड़ा करता है। आग से हुए नुकसान को लेकर राजस्व टीम आकलन कर रही है। मौदहा कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। युवक ने परिजनों से कहासुनी के बाद आग लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed