घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान कसबे में मंगलवार सुबह अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। इससे तेज आवाज के साथ एक एक घर विद्युत उपकरण फुंकने लगे। लोगों ने विद्युत उपकरणों को बंद करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच कसबे में रहने वाले कोमल (25) पुत्र गिरजाशंकर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने व विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक की मौत पर कसबे के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर दोपहर बाद कोमल का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
मोहान बिजली उपकेंद्र के एसडीओ निखिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से कुछ देर के लिए हाई वोल्टेज निकला, अब स्थिति सामान्य है। ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है।
बनारस जाने से पहले हुई मौत
कोमल के पिता गिरिजाशंकर ने बताया कि उसका बेटा बनारस में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार शाम उसे बनारस जाना था। हालांकि सोमवार शाम उसने अचानक बनारस जाने का प्लान रद्द कर दिया था। पिता गिरिजाशंकर ने बताया कि अगर उसका बेटा सोमवार शाम बनारस चला गया होता तो वह आज जीवित होता।