फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High tension wires will be removed from above schools within a month.

Kanpur News: एक माह में हटाए जाएंगे स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार

Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
High tension wires will be removed from above schools within a month.
कानपुर देहात। माती स्थित कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ ने बैठक कर परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनों को हटाए जाने के कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। विद्युत निगम के अधिकारियों ने 68 स्कूलों में 55 से तारों को हटाया जाना बताया जबकि बचे हुए 13 स्कूलों से एक माह में कार्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्युत निगम को जनपद के 68 स्कूलों की सूची दी हुई है। इन स्कूलों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन या फिर परिसर में विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर लगा होना बताया गया है। शासन ने इसके लिए निगम करीब एक साल पहले धनराशि भी जारी की है लेकिन जिम्मेदारों के ध्यान न दिए जाने से कई स्कूलों में समस्या जस की तस बनी हुई है। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जानकारी दी है कि उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर 55 स्कूलों में समस्या का निस्तारण करा दिया गया है। वहीं, 13 स्कूलों में अभी कार्य बाकी है। जिन्हें एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय बनाकर काम करने की ताकीद की। कहा कि विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसए, डीआईओएस और विद्युत निगम के अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्यों को जल्द पूरा करें, ताकि ताकि स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा जोखिम खत्म हो सके। डीआईओएस बृजभूषण चौधरी व विद्युत निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
स्कूलों के बाहर लगे विद्युत पोल पर लगेगी प्लास्टिक
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के आसपास व परिसर में लगे बिजली के पोलों पर विद्युत निगम प्लास्टिक लपेटेगा। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभों पर करंट होने की संभावना अधिक होती है। अधीक्षण अभियंता से चर्चा करते हुए ऐसे स्थानों को चिह्नित करते पोलों पर प्लास्टिक लगवाने व खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जाली लगाए जाने को कहा गया है। बताया कि स्कूलों में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता पर है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों व निगम कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा और समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने सहमति जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed