फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   high speed car enters home three died

दर्दनाक! तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घर में घुसी, तीन की मौत

Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
high speed car enters home three died
डेमो

 

विज्ञापन

यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई जिनमें एक सात साल का बच्चा भी शामिल है जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं... 

high speed car enters home three died
मातम मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हरदोई के बालामऊ थानाक्षेत्र के मतुआ के रहने वाले अजय टंडन (40) अपने परिवार के साथ कार से बेटी का एक कॉलेज में एडमिशन कराने लखनऊ से कोटा जा रहे थे ।पत्नि रचना टंडन (36), बेटी सिब्बी टंडन (16) और बेटा आदि टंडन(10) भी थे। जैसे ही वे कानपुर देहात के भोगनीपुर के चौराह स्टेशन के पास पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी।

 

घर के भीतर जानकी प्रसाद(45) और उनके दो बेटे धर्मेंद व क्षितिज मौजूद थे। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय सात वर्षीय क्षितिज के साथ जानकी प्रसाद घर की चौखट पर दूध नपवा रहा थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

high speed car enters home three died
घर में मातम मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उन्हें संभलने तक का मौका भी नहीं मिल पाया और एक तेज रफ्तार जाइलो कार उन्हें टक्कर मारती हुई घर में घुस आई। जानकी प्रसाद और क्षितिज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

 

घर के अंदर धर्मेंद्र भी था लेकिन वह सुरक्षित बच गया। वहीं कार चालक अजय टंडन भी इस हादसे का शिकार हो गए। कार में सवार उनकी पत्नि रचना टंडन, बेटी सिब्बी टंडन और बेटे आदि टंडन को घटना स्थल से हाइवे एंबुलेंस सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में गहरा मातम छाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed