फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High school girl raped in hotel on the pretext of party in Kanpur, police arrested accused

Kanpur Rape Incident: पार्टी के बहाने होटल में हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, दो दिन पहले घर से भागी थी छात्रा

Sat, 04 Jun 2022 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Jun 2022 11:40 AM IST
सार

गुजैनी स्थित एक होटल में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। दो दिन पहले छात्रा घर से बिना बताए दोस्त संग भाग गई थी। 

विज्ञापन
High school girl raped in hotel on the pretext of party in Kanpur, police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के  गोविंद नगर में हाईस्कूल की छात्रा को पार्टी के बहाने होटल में बुलाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा बुधवार को बिना घरवालों को बताए दो लाख रुपये लेकर दोस्त संग चली गई थी। गुरुवार शाम छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन

दबौली में रहने वाले सेल्समैन की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पिता के मुताबिक बेटी बुधवार दोपहर को घर से बिना बताए चली गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो मां ने उसके दोस्तों के फोन नंबर ढूंढने के लिए अलमारी खंगाली तो उसमें रखे दो लाख रुपये गायब मिले। 
विज्ञापन

इसके बाद गोविंद नगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुरुवार शाम चार बजे के लगभग छात्रा घर पहुंची और परिजनों को बताया कि दबौली निवासी मोहम्मद साहिल (19) और कुनाल (20) ने गुजैनी टैंपो स्टैंड के पास विभाराज पैलेस में पार्टी के बहाने बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तुरंत छात्रा को लेकर होटल पहुंचे और दोनों लड़कों को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद युवकों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed