फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High gold prices shift the trend; demand for 18-carat jewelry rises.

Kanpur News: महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, 18 कैरेट के गहनों की बढ़ी मांग

Sun, 11 Oct 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
High gold prices shift the trend; demand for 18-carat jewelry rises.
कानपुर। सोने-चांदी के भावों में तेजी के चलते शहर के सराफा बाजार में 18 कैरेट के गहनों की मांग बढ़ गई है। पहले 20 और 22 कैरेट के गहनों का चलन अधिक था लेकिन अब ग्राहक कम कीमत और टिकाऊ होने के कारण 18 कैरेट की ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं। बाजार में हल्की ज्वैलरी की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि अब कीमतों में कुछ अंतर आया है, लेकिन भाव अब भी ऊंचे बने हुए हैं। इसके चलते ग्राहकों की खरीदारी का रुझान बदल रहा है। शहर में सामान्य दिनों में पहले 35 किलो सोने और 200 किलो चांदी की बिक्री होती थी। हालांकि कीमतों में उतार-चढ़ाव और सोने के गहनों की खरीद से बचने की अपील का कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ा था। अब बाजार में त्योहारी बिक्री शुरू होने से कारोबारियों को उम्मीद बंधी है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि 18 कैरेट के गहने अपेक्षाकृत सस्ते और टिकाऊ होते हैं। नवरात्र में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed