फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hiding religion, the lover Raped girl after drinking intoxicants, also made obscene videos, report on five

धर्म छिपाकर प्रेमी ने लूटी अस्मत: नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, पांच पर रिपोर्ट

Fri, 19 May 2023 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 May 2023 10:10 AM IST
सार

Hamirpur Crime: मौदहा कोतवाली क्षेत्र आरोपी युवक ने धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसका यौन शोषण किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।

विज्ञापन
hiding religion, the lover Raped girl after drinking intoxicants, also made obscene videos, report on five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छल पूर्वक शारीरिक संबंध बनाने, जबरन वसूली, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में कस्बा उपरौस मोहल्ला निवासी दूसरे समुदाय के युवक इरफान सौदागर ने रोहित के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती से दोस्ती कर ली। 20 मई 2019 को युवक उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने घटना का वीडियो फोन पर बना लिया। छात्रा ने बताया कि उस समय वह नाबालिग थी। छात्रा ने बताया कि जब उसने युवक के घर में लगे कैलेंडर और इस्लामिक प्रतीकों पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म
तब उसने अपना नाम इरफान बताया और किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब आरोपी के घर वालों को पूरी घटना बताई, तो उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म अपनाना लो वह शादी करा देंगे।

पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा 
मना करने पर मां मुन्नी, पिता हरून, बहन अरफा, जीजा बाबू भाई ने मारपीट कर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। बताया कि आरोपी जब उससे मिलने आता, तो कभी गहने तो कभी रुपये छीनकर चला जाता। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आरोपी इरफान समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed