{"_id":"58543ce04f1c1b440a64992d","slug":"here-water-planning-ruined","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पेयजल योजना की मिट्टी पलीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पेयजल योजना की मिट्टी पलीद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:44 AM IST
सार
15 दिनों में बह गया हजारों लीटर पानी
गहरौली के ऊंचाई वाले मोहल्ले में नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल संस्थान से संचालित अलरा गांव में स्थित पहाड़ी भिटारी सामूहिक पेयजल योजना का बुरा हाल है। मेन पाइप लाइन में हो रहे लीकेज से 15 दिनों से प्रतिदिन हजाराें लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति भी ठप हो गई है।
पहाड़ी भिटारी सामूहिक पेयजल योजना से गहरौली, अलरा, पहाड़ी, भिटारी आदि गांवों को जलापूर्ति की जाती है। अलरा गांव के भीतर गहरौली रोड पर मेन पाइप लाइन में एक बड़ा लीकेज हो गया है।
इसी लाइन में गहरौली गांव के बाहर डिग्री कालेज के पास भी एक बड़ा लीकेज है। इन लीकेजों से प्रतिदिन जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं, प्रेशर कम होने के कारण गहरौली गांव के ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
अलरा गांव निवासी जगजीवन यादव व पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि विभाग को सूचना देने के बाद भी इन लीकेजों को ठीक नहीं कराया गया है। इस संबंध में संस्थान के कर्मचारी बरदानी यादव का कहना है कि दो दिनों के अंदर लीकेज ठीक कर दिए जाएंगे।